
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान में कुल कितने हब-स्पोक क्लस्टर्स प्रस्तावित हैं?
(A) 8
(B) 10
(C) 12
(D) 15
Show Answer :-
(C) 12
व्याख्या : पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान में कुल 12 हब-स्पोक क्लस्टर्स प्रस्तावित हैं। इनमें से भिवाड़ी क्लस्टर के लिए ₹241 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना को मंजूरी मिल चुकी है।
प्रश्न : 2 – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाला राजस्थान का जिला कौन-सा है?
(A) बीकानेर
(B) नागौर
(C) जोधपुर
(D) सीकर
Show Answer :-
(B) नागौर
व्याख्या : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत 12 अक्टूबर 2026 को जारी राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में नागौर जिले ने समग्र रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न : 3 – रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन के लिए किस तकनीक से भू-स्थानिक सर्वेक्षण किया जाएगा?
(A) उपग्रह संचार तकनीक
(B) ड्रोन आधारित तकनीक
(C) लेजर प्रिंटिंग तकनीक
(D) जैव प्रौद्योगिकी
Show Answer :-
(B) ड्रोन आधारित तकनीक
व्याख्या : राजस्थान में रीको (RIICO) चयनित औद्योगिक क्षेत्रों का बेहतर प्रबंधन करने के लिए ड्रोन आधारित भू-स्थानिक सर्वेक्षण करवाएगा। इसके तहत प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र के 2-D डिजिटल मानचित्र और 3-D मॉडल तैयार होंगे।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य सरकार द्वारा 60 से 80 वर्ष तक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में किराये में कितने प्रतिशत की छूट दी जा रही है?
(A) 25%
(B) 40%
(C) 50%
(D) 75%
Show Answer :-
(C) 50%
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा 60 से 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को राजस्थान रोडवेज की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में किराये पर 50% छूट दी जा रही है।
80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक: निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत डीग जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल कौनसा है?
(A) डीग महल
(B) जल महल
(C) गोपाल भवन
(D) सूरज भवन
Show Answer :-
(A) डीग महल
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
📌 सुजस 13 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना:
- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना देश के उन 100 आकांक्षी जिलों में खेती को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है, जहाँ कृषि उत्पादकता कम है। इनमें राजस्थान के 8 जिले शामिल हैं।
- जिलों का चयन तीन आधारों पर हुआ है: कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और किसानों को कम कृषि ऋण मिलना।
- योजना में 11 मंत्रालयों व विभागों की 36 केंद्रीय योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इनके साथ राज्य की योजनाएँ और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी शामिल है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जुलाई 2025 को छह वर्ष की अवधि के लिए योजना को स्वीकृति दी थी।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2025 को योजना का शुभारंभ किया। यह वर्ष 2025-26 से लागू है।
- इसी योजना के तहत जैसलमेर में 2,000 एकड़ में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट आधारित जीरे की खेती की गई, वहीं 500 एकड़ में सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई हुई। इन दोनों पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।
-
श्रेणी जिला स्थान फसल विविधीकरण व टिकाऊ खेती नागौर प्रथम (18.44 अंक) भंडारण व दीर्घावधि कृषि ऋण नागौर चौथा गवर्नेंस व सेवा वितरण नागौर पाँचवाँ सिंचाई ढांचे में सुधार पाली आठवाँ ओवरऑल रैंकिंग नागौर दूसरा (84.13 अंक) ओवरऑल रैंकिंग पाली 11वाँ
झालावाड़: ऐतिहासिक शहर :
- झालावाड़ का पुराना नाम बृजनगर है। यह खट्टे फलों (संतरा) के उत्पादन में बड़ा योगदान देता है।
- गागरोन किला पहाड़ी और जल दुर्ग दोनों है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल राजस्थान के 6 पहाड़ी किलों में से एक है।
- गागरोन किले के तीन ओर आहू और काली सिंध नदियाँ हैं।
- किले के पास सूफी संत मिट्ठेशाह की दरगाह है, जहाँ मोहर्रम में वार्षिक मेला लगता है।
- यहाँ संत पीपा का मठ भी है। संत पीपा संत कबीर के समकालीन और संत रामानंद के शिष्य थे।
- कोलवी गाँव (झालावाड़ से लगभग 90 किमी) में बौद्ध गुफाएँ और स्तूप हैं।
- ये राजस्थान में चट्टान काटकर बनी बौद्ध गुफाओं का सबसे बड़ा समूह है। पास में विनायका और हथियागौड़ की गुफाएँ भी हैं।
- भवानी नाट्यशाला 1921 ई. में महाराजा भवानी सिंह ने बनवाई। इसमें घोड़ों और रथों को मंच पर लाने के लिए भूमिगत मार्ग है।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की एथेंस (ग्रीस) यात्रा :
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष हैं।
- बैठक में रोम में आयोजित EGPA-2026 सम्मेलन पर चर्चा हुई।
- पोप लियो चौदहवें के संदेश ‘मैग्निफिका ह्यूमैनिटास’ से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
- 29 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित EGPA संचालन समिति की बैठक के एजेंडे पर विचार हुआ।
- यह बैठक एथेंस में आयोजित IASIA 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुई।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (13 अक्टूबर 2026)
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-13-oct-2026/





