Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Daily Sujas Quiz – 02 Oct 2026

RamOctober 3, 2026 · 5 min read
Daily Sujas Quiz-224 : 2 October 2026
Advertisement
In this article 2 sections ▾

Daily Sujas Quiz

प्रश्न : 1 – राजस्थान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा किस योजना के तहत दी जा रही है?

(A) वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
(B) मुख्यमंत्री धार्मिक यात्रा योजना
(C) मुख्यमंत्री दर्शन योजना
(D) जन तीर्थ यात्रा योजना

Show Answer :-

(A) वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
व्याख्या : राजस्थान में वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत (देव स्थान विभाग द्वारा) तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है। इस योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।
रोडवेज बस किराया छूट: 60 से 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को 50% छूट
80 वर्ष से अधिक आयु: निःशुल्क यात्रा


📌 यह भी पढ़ें : Daily Sujas Quiz – 01 अक्टूबर 2026

प्रश्न : 2 – एशियन गेम्स-2026 में लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की किस भारवर्ग मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

(A) 60 किग्रा
(B) 66 किग्रा
(C) 75 किग्रा
(D) 81 किग्रा

Show Answer :-

(C) 75 किग्रा
व्याख्या : लवलीना बोरगोहेन ने 2 अक्टूबर 2026 को जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 75 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराया।
विशेष: एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज (पहली – एम.सी. मैरी कॉम, 2014)
पिछला प्रदर्शन: हांगझोउ एशियन गेम्स (2022) में इसी भारवर्ग में रजत पदक
संयोग: यह जीत उनके 29वें जन्मदिन पर आई


प्रश्न : 3 – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान में कितने आवास बनाए जा चुके हैं?

(A) 3 लाख 28 हजार
(B) 3 लाख 82 हजार
(C) 4 लाख 53 हजार
(D) 2 लाख 83 हजार

Show Answer :-

(B) 3 लाख 82 हजार
व्याख्या : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान में 3 लाख 82 हजार आवासों का निर्माण किया जा चुका है।
निर्माणाधीन आवास: 4 लाख 53 हजार


Advertisement

प्रश्न : 4 – ‘शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना’ के अंतर्गत कितनी से अधिक हवेलियों के संरक्षण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है?

(A) 560
(B) 600
(C) 660
(D) 760

Show Answer :-

(C) 660
व्याख्या : शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों की 660 से अधिक ऐतिहासिक हवेलियों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
योजना की घोषणा: राज्य बजट 2025-26
बजट 2026-27: अगले दो वर्षों में 200 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा


प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले का पर्यटन स्थल कौन-सा है?

(A) हवा महल
(B) आमेर
(C) जल महल
(D) नाहरगढ़ दुर्ग

Show Answer :-

(B) आमेर
व्याख्या : पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ‘एक जिला-एक पर्यटन स्थल’ में जयपुर जिले से आमेर दुर्ग का चयन किया गया है।
जयपुर के पंच गौरव: उपज – आंवला, वनस्पति प्रजाति – लिसोड़ा, उत्पाद – रत्नाभूषण, पर्यटन स्थल – आमेर दुर्ग, खेल – कबड्डी
योजना की शुरुआत: 17 दिसम्बर 2024


📌 सुजस (02 अक्टूबर 2026) के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :

1. वृद्धजनों को पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा

  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर) पर मुख्यमंत्री निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1,450 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय।
  • 53 वृद्धाश्रम तथा 7 संत श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम संचालित।
  • 36 मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह और 17 स्वयंसिद्धा आश्रम संचालित।
  • रामाश्रय योजना के तहत 61 जिला अस्पतालों में 61 रामाश्रय वार्ड स्थापित।
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब तक 1 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री : अविनाश गहलोत

2. ‘सपनों की उड़ान – सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम

  • स्थान : भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर, जयपुर
  • प्रधानमंत्री का संकल्प : वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत; राजस्थान में इसके लिए ‘नई किरण’ कार्यक्रम।
  • प्रतिभा योजना : 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख से अधिक विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा का आकलन।

3. पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद (जयपुर)

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंचायतीराज संस्थाओं और सरपंचों को देश के विकास की धुरी बताया है।
  • राज्य में 8 नई जिला परिषदें, 94 नई पंचायत समितियाँ और 3,467 नई ग्राम पंचायतें बनाई गईं।

4. किसान, जल एवं ग्रामीण विकास

  • किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9,000 रुपये वार्षिक;
  • 150 बीज बैंकों की स्थापना; वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य।
  • जल जीवन मिशन : 15 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : 3 लाख 82 हजार आवास पूर्ण, 4 लाख 53 हजार निर्माणाधीन।
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) : 41 हजार से अधिक गाँव ओडीएफ प्लस मॉडल गाँव घोषित।

स्रोत : सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (02 अक्टूबर 2026)

Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-02-oct-2026/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top