
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान में वार्षिक सहायता राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
(A) 7,000 रुपये
(B) 8,000 रुपये
(C) 9,000 रुपये
(D) 10,000 रुपये
Show Answer :-
(C) 9,000 रुपये
व्याख्या : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान में वार्षिक सहायता राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी गई है।
केन्द्र सरकार का योगदान: 6,000 रुपये प्रति वर्ष
राज्य सरकार का अतिरिक्त योगदान: 3,000 रुपये प्रति वर्ष (मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत)
प्रश्न : 2 – ‘जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026’ अभियान के तहत 30 सितम्बर 2026 तक पूर्ण हुए जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान का देश में कौन-सा स्थान है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
Show Answer :-
(A) प्रथम
व्याख्या : ‘जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026’ अभियान के तहत 30 सितम्बर 2026 तक पूर्ण हुए जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान का देश में प्रथम (पहला) स्थान है।
प्रदेश में कुल 1,33,605 जल संरक्षण कार्य दर्ज किए गए थे।
राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत जिलों की स्थिति में चुरू जिला दूसरे, राजसमंद चौथे और बालोतरा पांचवें स्थान पर रहा है।
प्रश्न : 3 – वर्तमान में राजस्थान में कृषि प्रसंस्करण से जुड़े कुल कितने मेगा फूड पार्क उपलब्ध हैं?
(A) 6
(B) 4
(C) 2
(D) 5
Show Answer :-
(C) 2
व्याख्या : राजस्थान में वर्तमान में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 2 मेगा फूड पार्क (एक चालू और एक स्वीकृत) उपलब्ध हैं।
चालू मेगा फूड पार्क: ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क रूपनगढ़, अजमेर में स्थित है जो पूरी तरह से संचालित है।
स्वीकृत मेगा फूड पार्क: बीकानेर में एक अन्य मेगा फूड पार्क स्वीकृत किया गया है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – हाल ही में नई दिल्ली में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए कितने राज्यों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
(A) 4 राज्य
(B) 5 राज्य
(C) 6 राज्य
(D) 8 राज्य
Show Answer :-
(C) 6 राज्य
व्याख्या : नई दिल्ली में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 6 (छह) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मध्य एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
दिनांक: 15 सितंबर 2026
शामिल राज्य : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली
नदी: यह परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टोंस नदी (यमुना की सहायक नदी) पर प्रस्तावित है।
लागत विभाजन: इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा प्राप्त है, जिसमें जल घटक की 90% लागत केंद्र सरकार वहन करेगी और शेष 10% लागत सहभागी राज्यों में बांटी जाएगी।
प्रश्न : 5 – 5. ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत नागौर जिले का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
(A) मीरा बाई स्मारक
(B) नागौर किला
(C) खींवसर दुर्ग
(D) अहिछत्रगढ़ दुर्ग
Show Answer :-
(A) मीरा बाई स्मारक
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-01-oct-2026/

