Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में टीबी मरीजों के उपचार के दौरान आवश्यक पोषक आहार उपलब्ध कराने और सामाजिक समर्थन देने के लिए कौनसा अभियान चलाया जा रहा है?
(A) आयुष्मान मित्र अभियान
(B) निक्षय मित्र अभियान
(C) स्वास्थ्य सखी अभियान
(D) निरोगी राजस्थान अभियान
Show Answer :-
(B) निक्षय मित्र अभियान
व्याख्या : इस अभियान के तहत समाज के दानदाता, जनप्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठन (NGOs) या कॉर्पोरेट संस्थान “निक्षय मित्र” बनते हैं। ये मित्र टीबी रोगियों को गोद लेते हैं और उन्हें हर महीने पोषक आहार किट (न्यूट्रीशन बास्केट), आजीविका सहायता और सामाजिक-मानसिक संबल प्रदान करते हैं।
प्रश्न : 2 – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण आवश्यकताओं के आधार पर बनाई गई श्रेणियों में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शामिल है?
(A) शिशु, बाल, युवा एवं प्रौढ़
(B) शिशु, किशोर, तरुण एवं तरुण प्लस
(C) प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक
(D) लघु, मध्यम, अति-मध्यम
Show Answer :-
(B) शिशु, किशोर, तरुण एवं तरुण प्लस
व्याख्या :
🔹पूरा नाम : Micro Units Development & Refinance Agency (माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रीफाइनेंस एजेंसी)
🔹लॉन्च तिथि (Launch Date): 8 अप्रैल 2015
🔹मुद्रा ऋण की श्रेणियां :
1. शिशु (Shishu): ₹50,000 तक
2. किशोर (Kishore): ₹50,000 से अधिक और ₹5 लाख तक
3. तरुण (Tarun): ₹5 लाख से अधिक और ₹10 लाख तक
4. तरुण प्लस (Tarun Plus): ₹10 लाख से अधिक और ₹20 लाख तक
प्रश्न : 3 – मजदूरी संहिता (राजस्थान) नियम-2026 के तहत श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में महंगाई भत्ते का संशोधन वर्ष में कितनी बार करने का प्रावधान किया गया है?
(A) साल में एक बार
(B) साल में दो बार
(C) साल में तीन बार
(D) साल में चार बार
Show Answer :-
(B) साल में दो बार
व्याख्या :
🔹संशोधन की तिथियां: यह बदलाव हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को प्रभावी होगा।
🔹संशोधन का आधार: महंगाई भत्ते का यह पुनरीक्षण भारत सरकार के श्रम ब्यूरो द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर किया जाएगा।
🔹कार्य के घंटे: नए नियमों के तहत सप्ताह में कार्य की अवधि अधिकतम 48 घंटे तय की गई है. इसके साथ ही, लगातार 5 घंटे कार्य के बाद न्यूनतम 30 मिनट का विश्राम (Break) अनिवार्य है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन नियमों में किए गए हालिया संशोधन (अगस्त 2026) के अनुसार, विकासकर्ताओं को आवंटित कुल भूमि का कितना प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से ‘वृक्षारोपण’ के लिए आरक्षित रखना होगा?
(A) 5%
(B) 10%
(C) 15%
(D) 20%
Show Answer :-
(B) 10%
व्याख्या : राजस्थान कैबिनेट ने ‘राजस्थान भू-राजस्व (अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए भूमि का आवंटन) नियम, 2007’ में संशोधन को मंजूरी दी है।
🔹उद्देश्य: पश्चिमी राजस्थान (जैसे जैसलमेर, बाड़मेर) में सौर पार्कों के विस्तार के कारण राज्य वृक्ष खेजड़ी और स्थानीय वनस्पति की कटाई को लेकर हो रहे विरोध को शांत करना तथा हरित आवरण (Green Cover) को मजबूत करना है।
🔹अनिवार्य वृक्षारोपण: विकासकर्ताओं (Developers) को आवंटित कुल भूमि का 10% हिस्सा अनिवार्य रूप से केवल वृक्षारोपण (Tree Plantation) के लिए आरक्षित रखना होगा।
🔹भूमि आवंटन के नए मानक (Revised Land Norms): बिजली उत्पादन क्षमता के आधार पर अब प्रति मेगावाट भूमि आवंटन की सीमा निम्नानुसार तय की गई है:
- सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं (Solar & Wind): 2 हेक्टेयर प्रति मेगावाट (2 Hectares/MW).हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं (Hybrid Projects): 2.5 हेक्टेयर प्रति मेगावाट (2.5 Hectares/MW)
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत डीडवाना-कुचामन जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) अर्जुन
(B) अमलतास
(C) खेजड़ी
(D) कदम्ब
Show Answer :-
(C) खेजड़ी
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection