Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – यदि कोई गर्भवती महिला हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव है, तो जन्म के समय शिशु को अनिवार्य रूप से क्या लगाया जाता है?
(A) हेपेटाइटिस बी इम्यूनोग्लोबुलिन
(B) केवल बीसीजी का टीका
(C) रोटावायरस ड्रॉप
(D) ओरल पोलियो वैक्सीन
Show Answer :-
(A) हेपेटाइटिस बी इम्यूनोग्लोबुलिन
व्याख्या : यदि गर्भवती महिला हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव है, तो माँ से शिशु में संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए जन्म के बाद नवजात को हेपेटाइटिस-B इम्यूनोग्लोबुलिन (HBIG) दिया जाता है। HBIG शिशु को तत्काल निष्क्रिय प्रतिरक्षा (Passive Immunity) प्रदान करता है।
हेपेटाइटिस-B, HBV नामक DNA वायरस से होने वाला संक्रमण है, जो मुख्यतः यकृत को प्रभावित करता है।
प्रश्न : 2 – राज्य सरकार द्वारा ‘गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना’ के तहत जैविक खाद उत्पादन के लिए कितनी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है?
(A) 5,000 रुपये
(B) 10,000 रुपये
(C) 15,000 रुपये
(D) 20,000 रुपये
Show Answer :-
(B) 10,000 रुपये।
व्याख्या : राजस्थान सरकार की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना तथा किसानों को जैविक खाद अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पशु अपशिष्ट से जैविक खाद (वर्मी-कम्पोस्ट) तैयार करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 50 किसानों को ₹10,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
प्रश्न : 3 – राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन मधुहारी’ का मुख्य उद्देश्य किस गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों और युवाओं को आधुनिक उपचार, सुरक्षा प्रदान करना है?
(A) सिकल सेल एनीमिया
(B) टाइप-2 डायबिटीज
(C) टाइप-1 डायबिटीज
(D) थायराइड डिसऑर्डर
Show Answer :-
(C) टाइप-1 डायबिटीज
व्याख्या : राजस्थान सरकार का ‘मिशन मधुहारी’ टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं युवाओं की स्वास्थ्य देखभाल और उपचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए संचालित किया जा रहा है।
🔹मिशन मधुहारी की शुरुआत 29 नवंबर 2024 को जिला अस्पताल, नागौर से हुई थी।
🔹दिसंबर 2025 तक इस कार्यक्रम में 1,700 से अधिक रोगी पंजीकृत किए जा चुके थे।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य में धार्मिक पर्यटन को गति देने के लिए किन शहरों में ‘हेरिटेज वॉक वे’ का निर्माण करवाया जाएगा?
(A) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, माउंट आबू और जैसलमेर
(B) पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा, केशोरायपाटन, डीग और चित्तौड़गढ़
(C) सालासर, मेहंदीपुर बालाजी, रामदेवरा, कोलायत और गोगामेड़ी
(D) नाथद्वारा, पुष्कर, अजमेर, अलवर
Show Answer :-
(B) पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा, केशोरायपाटन, डीग और चित्तौड़गढ़
व्याख्या : राजस्थान बजट 2026-27 में इन 6 हेरिटेज शहरों में कुल ₹30 करोड़ की लागत से Heritage Walk-Way बनाने की घोषणा की गई है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक उत्पाद’ के तहत डूंगरपुर जिले का उत्पाद कौन सा है?
(A) गार्लिक प्रोडक्ट
(B) कोटा स्टोन के उत्पाद
(C) सेण्ड स्टोन
(D) मार्बल के उत्पाद
Show Answer :-
(D) मार्बल के उत्पाद
व्याख्या :
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection