Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – हाल ही में समाचारों में रहा ‘जननी’ प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से किस उद्देश्य के लिए लॉन्च किया गया है?
(A) महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना
(B) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करना
(C) ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना
(D) कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करना।
व्याख्या : हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा JANANI (जर्नी ऑफ़ एंटीनेटल, नेटल एंड नियोनेटल इंटीग्रेटेड केयर) प्लेटफार्म लांच किया है। इसका उद्देश्य है मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना।
प्रश्न : 2 – सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 की किस धारा के तहत किसी निकाय को ‘सार्वजनिक प्राधिकरण’ (Public Authority) घोषित किया जाता है, जिससे वह आरटीआई के दायरे में आता है?
(A) धारा 2(h)
(B) धारा 8(1)
(C) धारा 11
(D) धारा 24
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) धारा 2(h)
व्याख्या : हाल ही में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) द्वारा निर्णय दिया गया ही की BCCI (भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड) सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ‘सार्वजनिक प्राधिकरण’ की श्रेणी में नहीं आता। इस से पहले CIC द्वारा 2018 में एक BCCI को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित किया था।
प्रश्न : 3 – भारत और नीदरलैंड के बीच आगामी पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का खाका तैयार करने के लिए मई 2026 में किस रूपरेखा/रोडमैप को आधिकारिक स्वीकृति दी गई है?
(A) भारत-नीदरलैंड विज़न 2035
(B) भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप (2026-2030)
(C) इंडो-डच इकॉनोमिक कॉरिडोर 2030
(D) भारत-नीदरलैंड जल और पर्यावरण सहयोग संधि
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप (2026-2030)
व्याख्या : दोनों देशों के बीच संबंधों को अत्यंत मजबूत और उच्च स्तरीय रणनीतिक गठबंधन में बदलने के लिए ‘भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप (2026-2030)’ को अपनाया गया है।
प्रश्न : 4 – मई 2026 की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सेमीकंडक्टर (Semiconductor) निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत की ‘टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स’ ने नीदरलैंड की किस प्रसिद्ध वैश्विक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) फिलिप्स (Philips)
(B) एएसएमएल (ASML)
(C) एनएक्सपी (NXP)
(D) प्रोसस (Prosus)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) एएसएमएल (ASML)
व्याख्या : गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन (चिप निर्माण) गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड की अग्रणी कंपनी ASML के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।
प्रश्न : 5 – प्रश्न 4: सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy) के तहत मई 2026 में नीदरलैंड सरकार ने भारत के किस ऐतिहासिक राजवंश से संबंधित तांबे की प्लेटों (Leiden Copper Plates) को भारत वापस लौटाने पर सहमति व्यक्त की है?
(A) मौर्य राजवंश
(B) गुप्त राजवंश
(C) चोल राजवंश
(D) पल्लव राजवंश
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) चोल राजवंश
व्याख्या : नीदरलैंड सरकार ने औपचारिक रूप से 11वीं सदी के चोल-कालीन लीडेन ताँबे की प्लेटों (Chola Dynasty copper plates) भारत को सौंप दिए हैं।
इस संग्रह में 21 बड़ी और 3 छोटी तांबे की प्लेटें हैं, जो चोल राजाओं (राजा राज चोल प्रथम और उनके पुत्र राजेंद्र चोल प्रथम) द्वारा जारी किए गए शाही चार्टर हैं। इनमें तमिलनाडु के नागपट्टनम में ‘चूड़ामणि विहार’ नामक बौद्ध मठ को अनैमंगलम गाँव दान में देने का विस्तृत उल्लेख है।
प्रश्न : 6 – केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) एक संवैधानिक निकाय (Constitutional Body) है।
2. मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(b) केवल 2
व्याख्या : कथन 1 गलत है। केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) एक संवैधानिक निकाय नहीं है, बल्कि यह एक सांविधिक निकाय (Statutory Body) है। इसकी स्थापना साल 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act, 2005) के तहत की गई थी। संविधान में इसका मूल रूप से कोई उल्लेख नहीं है।
प्रश्न : 7 – हाल ही में चर्चा में रहे ‘SMILE’ (सोलर विंड मैग्नेटोस्फीयर आयनोस्फीयर लिंक एक्सप्लोरर) मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) का एक पूर्णतः संयुक्त अंतरिक्ष विज्ञान मिशन है।
2. इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से एक ‘वेगा-सी’ (Vega-C) रॉकेट की सहायता से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है।
3. इसका प्राथमिक उद्देश्य पृथ्वी के सुरक्षात्मक चुंबकीय कवच (Magnetosphere) और सूर्य से आने वाली सौर पवनों (Solar Winds) के बीच होने वाली वैश्विक अंतःक्रिया का मानचित्रण करना है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Show Answer :-
(d) 1, 2 और 3
व्याख्या : SMILE मिशन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और चीनी विज्ञान अकादमी (CAS) का मिशन है। इसे 19 मई 2026 को फ्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के स्पेसपोर्ट से वेगा-सी (Vega-C) रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया है।
प्रश्न : 8 – हाल ही में किस देश के राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है?
(a) स्वीडन
(b) नॉर्वे
(c) डेनमार्क
(d) फिनलैंड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(b) नॉर्वे
व्याख्या : यह सम्मान नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक कूटनीतिक पुरस्कार है। मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक ओस्लो यात्रा के दौरान वहां के राजा हेराल्ड पंचम ने उन्हें भारत और नॉर्वे के मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मान से नवाजा है।
प्रश्न : 9 – कल्पसर परियोजना’ (Kalpasar Project), जो हाल ही में नीदरलैंड के साथ हुए तकनीकी समझौते के कारण चर्चा में रही, भारत के किस राज्य से संबंधित है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) केरल
(d) तमिलनाडु
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(b) गुजरात।
व्याख्या : कल्पसर परियोजना गुजरात सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) में एक विशाल समुद्री बांध बनाकर (मीठे पानी का) दुनिया का सबसे बड़ा तटीय जलाशय (Reservoir) बनाने का प्रस्ताव है।
प्रश्न : 10 – मई 2026 में, किसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है, जिन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है ?
(a) अमित अग्रवाल
(b) भुवनेश कुमार
(c) सौरभी विजय (Saurabh Vijay)
(d) विवेक चंद्र वर्मा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(c) सौरभी विजय (Saurabh Vijay)।
व्याख्या : महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी सौरभ विजय ने 18 मई 2026 को UIDAI के नए CEO का पदभार संभाल लिया है।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।