Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ कल का Sujas Quiz-32 देखे। (13 मई 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz देखें : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किए गए व्हाट्सएप चैटबॉट का नाम क्या है ?
विकल्प :
(A) CYBER 14C चैटबॉट
(B) TELL 14C चैटबॉट
(C) HELP 1930 चैटबॉट
(D) RAJ CYBER चैटबॉट
Show Answer :-
(B) TELL 14C चैटबॉट।
व्याख्या : भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा देश में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए TELL 14C चैटबॉट (व्हाट्सएप नंबर: 9319301930) की शुरुआत की गई है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम नागरिक किसी भी संदिग्ध नंबर, फर्जी लिंक या स्क्रीनशॉट को साझा कर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रश्न : 2 – अमृत (AMRUT) योजना का पूर्ण रूप क्या है ?
विकल्प :
(A) अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन
(B) आत्मनिर्भर मिशन फॉर रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट
(C) अटल मिशन फॉर रीस्ट्रक्चरिंग एंड अर्बन ट्रांसपोर्ट
(D) आवास मिशन फॉर रूरल एंड अर्बन तकनीकी
Show Answer :-
(A) अटल मिशन फॉर रेजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन।
व्याख्या : अमृत (AMRUT – Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) योजना भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित एक प्रमुख फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इस योजना को दो चरणों में लागू किया गया है :
अमृत मिशन 1.0 (प्रथम चरण) : इसकी शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून 2015 को की गई। इसके तहत देश के 500 चुनिंदा शहरों/कस्बों (1 लाख से अधिक आबादी वाले) को शामिल किया गया।
अमृत मिशन 2.0 (द्वितीय चरण) : इसे 1 अक्टूबर 2021 को अगले 5 वर्षों (वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26) के लिए लॉन्च किया गया। इसमें देश के सभी ~4,800 वैधानिक शहरों (Statutory Towns) को शामिल किया गया।
प्रश्न : 3 – यमुना जल समझौते के तहत राजस्थान और हरियाणा के बीच किस तिथि को एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे ?
विकल्प :
(A) 26 जनवरी 2024
(B) 15 अगस्त 2024
(C) 17 फरवरी 2024
(D) 13 मई 2026
Show Answer :-
(C) 17 फरवरी 2024।
व्याख्या : राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना नदी जल के बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए 17 फरवरी 2024 को एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के तहत हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से मानसून के समय अतिरिक्त पानी को भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, चूरू और झुंझुनूं) एवं अन्य जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना से 577 एमसीएम पानी उपलब्ध होगा।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना : राजस्थान
प्रश्न : 4 – एक जिला एक उत्पाद नीति -2024 के अंतर्गत सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को अधिकतम कितने रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान दिया जाता है ?
विकल्प :
(A) 5 लाख रुपये तक
(B) 100 लाख रुपये तक
(C) 20 लाख रुपये तक
(D) 50 लाख रुपये तक
Show Answer :-
(C) 20 लाख रुपये तक।
व्याख्या : राजस्थान की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) नीति 2024 के अंतर्गत, नए उद्योग स्थापित करने या पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए उद्यमियों को अधिकतम 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान (Financial Subsidy) प्रदान किया जाता। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) नीति 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक खेल’ के तहत राजसमन्द जिले का खेल कौन सा है ?
विकल्प :
(A) हॉकी
(B) कुश्ती
(C) फुटबॉल
(D) बास्केटबॉल
Show Answer :-
(A) हॉकी।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 –राजस्थान एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति-2024 के बारे में निम्न कथनो पर विचार कीजिये
1. इसकी शुरुआत 09 Dec 2024 को की गयी।
2. सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर पर 25% या 1 लाख रुपए तक अनुदान।
3. ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फीस पर 75 % या 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष, 2 साल तक पुनर्भरण।
4. बालोतरा, भीलवाड़ा और पाली जिलों के लिए ‘वस्त्र उत्पाद’ चुना गया है।
उपरोक्त में सही कथन है ?
विकल्प :
(A) 1 व 2
(B) 2, 3 व 4
(C) 1, 3 व 4
(D) सभी
Show Answer :-
(C) 1, 3 व 4 ।
व्याख्या : कथन 2 गलत है क्योकिं सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर पर 50% या 5 लाख रुपए तक अनुदान का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 7 – राज्य सरकार द्वारा निर्मित किए जा रहे प्रमुख पेनोरमा और उनसे संबंधित स्थानों के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
1. भक्त शिरोमणि करमा बाई पेनोरमा — डीडवाना
2. खेमा बाबा पेनोरमा — बालोतरा
3. वीर तेजाजी पेनोरमा — खरनाल (नागौर)
4. महावीर जी पेनोरमा — अजमेर
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
विकल्प :
(A) केवल 1, 2 और 4
(B) केवल 2, 3 और 4
(C) केवल 1, 2 और 3
(D) 1, 2, 3 और 4 सभी
Show Answer :-
(C) केवल 1, 2 और 3।
व्याख्या : युग्म 4 गलत है क्योंकि ‘महावीर जी पेनोरमा’ करौली में बनाया जा रहा है, जबकि अजमेर में ‘विद्यासागर महाराज’ और ‘महर्षि दयानन्द सरस्वती’ पेनोरमा का निर्माण किया जा रहा है।
प्रश्न : 8 – ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (ग्राम-2026) के संबंध में निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
1. इसका आयोजन 23 से 25 मई, 2026 तक जयपुर में किया जाएगा।
2. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, नवाचारों और कृषि प्रसंस्करण (Processing) से जोड़ना है।
3. इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक गांव में ‘ग्राम विकास रथों’ का संचालन किया जा रहा है।
विकल्प :
सत्य कूट का चयन कीजिए:
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3 सभी
Show Answer :-
(D) 1, 2 और 3 सभी।
व्याख्या : किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए 23 से 25 मई, 2026 तक जयपुर में ‘ग्राम मीट-2026’ का आयोजन होगा, जिसका प्रचार ‘ग्राम विकास रथों’ के जरिए किया जा रहा है।
प्रश्न : 9 – राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान’ का प्राथमिक प्रशासनिक उद्देश्य क्या है ?
विकल्प :
(A) केवल शहरों के मुख्य वार्डों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देना।
(B) राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत के सुनियोजित विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करना।
(C) मनरेगा के तहत मिलने वाले कार्य दिवसों को बढ़ाकर 200 दिन करना।
(D) सभी ग्राम पंचायतों को शत-प्रतिशत कैशलेस (डिजिटल) बनाना।
Show Answer :-
(B) राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत के सुनियोजित विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करना।
प्रश्न : 10 – लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में गलत कथन है ?
विकल्प :
(A) यह 01 अगस्त 2024 से सम्पूर्ण राज्य में लागू की गयी।
(B) इसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।
(C) इसके तहत बालिका के जन्म पर 1.50 लाख रुपए की राशि 5 किश्तों में दी जा रही है।
(D) पूर्व में संचालित राजश्री योजना को इसमें समाहित किया गया है।
Show Answer :-
(C) इसके तहत बालिका के जन्म पर 1.50 लाख रुपए की राशि 5 किश्तों में दी जा रही है।
व्याख्या : कथन (C) गलत है क्योकिं इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर दी जाने वाली राशि 5 किश्तों में ना देकर 7 किश्तों में दी जाती है।