Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, कटाई के बाद खेत में सूखाने के लिए रखी गयी फसल अधिकतम कितने दिन तक प्राकृतिक आपदाओं से खराब होने पर बीमा कवरेज में शामिल होती है ?
विकल्प :
(A) 7 दिन
(B) 10 दिन
(C) 14 दिन
(D) 21 दिन
Show Answer :-
(C) 14 दिन
प्रश्न : 2 – बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि या चक्रवात से फसल खराब होने पर बीमित किसानो को कितने समय के भीतर नुकसान की सूचना देना अनिवार्य है ?
विकल्प :
(A) 24 घंटे
(B) 48 घंटे
(C) 72 घंटे
(D) 7 दिन
Show Answer :-
(C) 72 घंटे
प्रश्न : 3 – फसल खराबी की त्वरित सूचना दर्ज करवाने के लिए कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?
विकल्प :
(A) 1551
(B) 181
(C) 104
(D) 14447
Show Answer :-
(D) 14447
प्रश्न : 4 – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए हाल ही में राज्य स्तर पर राजकीय चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में किस सीएचसी को प्रथम पुरस्कार मिला है ?
विकल्प :
(A) भीनमाल सीएचसी
(B) मेड़ता सीएचसी
(C) सुमेरपुर सीएचसी
(D) फलौदी सीएचसी
Show Answer :-
(B) (A) भीनमाल सीएचसी ।
प्रश्न : 5 – राजस्थान दिवस 2026 पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कहां किया गया? ?
विकल्प :
(A) जवाहर कला केंद्र, जयपुर
(B) अल्बर्ट हॉल, जयपुर
(C) सोनार किला, जैसलमेर
(D) मेहरानगढ़ दुर्ग, जोधपुर
Show Answer :-
(B) अल्बर्ट हॉल, जयपुर।