Weekly Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
Table of Contents
Sujas Quiz : 22 Aug 2026
प्रश्न : 1 – भारत और यूएई के मध्य हस्ताक्षरित कौनसा प्रमुख आर्थिक समझौता है?
(A) व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता
(B) व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
(C) मुक्त व्यापार समझौता
(D) ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप
Show Answer :-
(B) व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता
व्याख्या : भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मध्य हस्ताक्षरित प्रमुख आर्थिक समझौता व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (Comprehensive Economic Partnership Agreement—CEPA) है। इसे 18 फरवरी 2022 को हस्ताक्षरित किया गया और यह 1 मई 2022 से लागू हुआ। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच वस्तुओं एवं सेवाओं के व्यापार को बढ़ाना, शुल्कों में कमी करना और बाजार तक पहुंच को आसान बनाना है।
प्रश्न : 2 – अगस्त 2026 में राजस्थान पर्यटन विभाग ने किस शहर में आयोजित ‘ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर’ में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की?
(A) नई दिल्ली
(B) बेंगलुरु
(C) मुंबई
(D) कोलकाता
Show Answer :-
(C) मुंबई
व्याख्या : अगस्त 2026 में राजस्थान पर्यटन विभाग ने मुंबई में आयोजित Travel & Tourism Fair (TTF) 2026 में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। यह तीन दिवसीय आयोजन 20 अगस्त 2026 से जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में शुरू हुआ था।
प्रश्न : 3 – राजस्थान में उर्वरकों की पारदर्शी, सुगम और किसानों की वास्तविक जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा कौन-सी नई डिजिटल प्रणाली लागू की गई है?
(A) राज-किसान फर्टिलाइजर पोर्टल
(B) फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल
(C) ई-उर्वरक मित्र ऐप
(D) डीबीटी फर्टिलाइजर ट्रैकर
Show Answer :-
(B) फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल
व्याख्या : राजस्थान में उर्वरकों की पारदर्शी, सुगम और किसानों की वास्तविक जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा ‘फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FFS)’ नामक नई डिजिटल प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत किसान Farmer ID अथवा Aadhaar ID के माध्यम से उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
प्रश्न : 4 – ‘मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना’ के तहत राजस्थान सरकार दुग्ध उत्पादकों को कितनी प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है ?
(A) 3 रुपये प्रति लीटर
(B) 5 रुपये प्रति लीटर
(C) 10 रुपये प्रति लीटर
(D) 2 रुपये प्रति लीटर
Show Answer :-
(B) 5 रुपये प्रति लीटर
व्याख्या : मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत राजस्थान सरकार दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर की प्रोत्साहन/अनुदान राशि प्रदान कर रही है।
इसके लिए बजट 2026-27 में ₹700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत दौसा जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) ढाक
(B) नीम
(C) अर्जुन
(D) खेजड़ी
Show Answer :-
(A) ढाक
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 21 Aug 2026
प्रश्न : 1 – राजस्थान में हॉस्पिटेलिटी और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए जयपुर आए संयुक्त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री कौन हैं?
(A) शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
(B) अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी
(C) सुल्तान अहमद अल जाबेर
(D) थानी बिन अहमद अल जायौदी
Show Answer :-
(B) अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी
व्याख्या :
प्रश्न : 2 – राज्य सरकार ने शेखावाटी अंचल की कितनी ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए चिन्हित किया है?
(A) 250
(B) 412
(C) 555
(D) 662
Show Answer :-
(D) 662
व्याख्या : राज्य सरकार ने शेखावाटी अंचल की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए चिन्हित किया है। ये हवेलियां मुख्यतः झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों में स्थित हैं। सरकार की ‘शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना’ के तहत इन हवेलियों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास पर कार्य किया जा रहा है।
राजस्थान बजट 2026-27 में शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना’ के तहत सीकर,चूरू,झुंझुनू की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण हेतु आगामी 2 वर्षो के लिए 200 करोड़ व्यय का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 3 – गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी और प्रसव के दौरान सहायता के लिए प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौन-सा विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है?
(A) प्रसव सुरक्षा योजना
(B) मातृ शक्ति योजना
(C) प्रसव सखी कार्यक्रम
(D) जननी सम्बल योजना
Show Answer :-
(C) प्रसव सखी कार्यक्रम
व्याख्या : प्रसव सखी कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा जुलाई 2026 में शुरू की गई एक विशेष स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में उच्च जोखिम (हाई-रिस्क) वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न : 4 – राजस्थान का कौन-सा पहला जिला है, जिसने ‘पीएम गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान’ तैयार कर लिया है?
(A) बारां
(B) धौलपुर
(C) सिरोही
(D) जैसलमेर
Show Answer :-
(A) बारां
व्याख्या : पीएम गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान का उद्देश्य जिला स्तर पर बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं की एकीकृत एवं समन्वित योजना तैयार करना है। यह PM GatiShakti National Master Plan को जिला स्तर तक विस्तार देता है।
PM GatiShakti National Master Plan की शुरुआत 13 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न परिवहन साधनों के बीच मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर लॉजिस्टिक्स और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत अलवर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) लिसोड़ा
(B) अर्जुन
(C) नीम
(D) शीशम
Show Answer :-
(B) अर्जुन
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 20 Aug 2026
प्रश्न : 1 – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 16 अगस्त 2026 को किस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया?
(A) सादुलशहर (श्रीगंगानगर)
(B) विजयनगर (अलवर)
(C) निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)
(D) नाथद्वारा (राजसमंद)
Show Answer :-
(C) निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)
व्याख्या : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 16 अगस्त 2026 को निंबाहेड़ा में ‘अटल गौरव स्मृति समारोह’ के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया।
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।
पहली बार (1996): मात्र 13 दिनों के लिए।
दूसरी बार (1998-1999): 13 महीनों के लिए।
तीसरी बार (1999-2004): पूरे 5 वर्षों के लिए।
उनके प्रधानमंत्रित्व काल में 1998 के पोखरण-II परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वपूर्ण पहल हुईं।
साल 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया।
प्रश्न : 2 – हाल ही में राजस्थान के किस युवा खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?
(A) कृष्णा नागर
(B) सुंदर सिंह गुर्जर
(C) रुद्रांश खंडेलवाल
(D) अवनी लेखरा
Show Answer :-
(C) रुद्रांश खंडेलवाल
व्याख्या : हाल ही में राजस्थान के खिलाडी रुद्रांश खंडेलवाल को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 के तहत प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
खेल: पैरा-शूटिंग (एयर पिस्टल)
रुद्रांश खंडेलवाल , भरतपुर जिले के निवासी है।
प्रश्न : 3 – ‘भारत विस्तार’ पोर्टल के माध्यम से किसान किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी कृषि समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं?
(A) 1098
(B) 155261
(C) 181
(D) 155333
Show Answer :-
(B) 155261
व्याख्या : भारत-VISTAAR (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) भारत सरकार का AI आधारित, बहुभाषी डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और व्यक्तिगत सलाह एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
🔹भारत-VISTAAR का पहला चरण 17 फरवरी 2026 को जयपुर, राजस्थान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया।
🔹चरण-1 में हिंदी और अंग्रेजी में सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 10 प्रमुख केंद्रीय कृषि योजनाओं की जानकारी भी शामिल की गई है, जिनमें PM-KISAN, PMFBY, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल हैं।
🔹किसान स्मार्टफोन के अलावा साधारण मोबाइल फोन से भी 155261 पर कॉल करके अपनी कृषि संबंधी समस्या पूछ सकते हैं। प्लेटफॉर्म में ‘भारती’ (Bharati) नामक बोलने वाला AI सहायक भी है, जो सरल भाषा में किसानों के सवालों का जवाब देता है।
🔹इसके लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में ₹150 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 4 – राजस्थान सरकार द्वारा ‘देश की पहली समर्पित लेक्रोस अकादमी’ कहां विकसित की गई है?
(A) सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
(B) महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर
(C) बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
(D) राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, झुंझुनूं
Show Answer :-
(B) महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा देश की पहली समर्पित (Dedicated) लेक्रोस अकादमी उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में विकसित की गई है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्राकृतिक घास का लेक्रोस मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल उपकरण और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत श्रीगंगानगर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) ढाक
(B) शीशम
(C) खेजड़ी
(D) रोहिड़ा
Show Answer :-
(B) शीशम
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 19 Aug 2026
प्रश्न : 1 – राजस्थान के स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय स्तर पर सुविधा देने के लिए किन चार शहरों में ‘आई-स्टार्ट सुविधा डेस्क’ स्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया गया है?
(A) दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता
(B) दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलूरु
(C) अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली, बेंगलूरु
(D) नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे
Show Answer :-
(B) दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलूरु
व्याख्या : आई-स्टार्ट सुविधा डेस्क (iStart Facilitation Desk) राजस्थान सरकार की iStart Rajasthan पहल के तहत बनाए जाने वाले सुविधा केंद्र हैं। इनका उद्देश्य राजस्थान के स्टार्टअप्स को राजस्थान से बाहर राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख स्टार्टअप/टेक्नोलॉजी हब में स्थानीय सहायता और सुविधा उपलब्ध कराना है।
प्रश्न : 2 – राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी और ई-मित्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कौन-से केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं?
(A) युवा मित्र केंद्र
(B) स्वामी विवेकानंद ज्ञान केंद्र
(C) अटल ज्ञान केंद्र
(D) महाराणा प्रताप ई-सुविधा केंद्र
Show Answer :-
(C) अटल ज्ञान केंद्र
व्याख्या : अटल ज्ञान केंद्र की अधिक जानकारी के लिए अटल ज्ञान केंद्र ↗ पढ़े।
प्रश्न : 3 – 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किस जिले में किया गया?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) बीकानेर
(D) उदयपुर
Show Answer :-
(C) बीकानेर
व्याख्या : राजस्थान में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर जिले में किया गया। मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ था, जहाँ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
प्रश्न : 4 – राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राज्य जल सेतु लिंक परियोजना’ के प्रथम चरण से प्रदेश के कितने जिले लाभान्वित होंगे?
(A) 13 जिले
(B) 15 जिले
(C) 21 जिले
(D) 17 जिले
Show Answer :-
(D) 17 जिले
व्याख्या : राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राम जल सेतु लिंक परियोजना (पूर्ववर्ती पार्वती-कालीसिंध-चंबल एवं ईआरसीपी एकीकृत परियोजना) से प्रदेश के कुल 17 जिले लाभान्वित होंगे। इससे प्रदेश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को लाभ मिलेगा।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत हनुमानगढ़ जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) शीशम
(B) नीम
(C) लिसोड़ा
(D) अर्जुन
Show Answer :-
(A) शीशम
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 18 Aug 2026
प्रश्न : 1 – नई तकनीकों में कौशल विकास के लिए ‘ब्रह्मगुप्त सेंटर फोर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी’ का संचालन कहां किया जा रहा है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) बीकानेर
(D) कोटा
Show Answer :-
(B) जयपुर
व्याख्या : नई तकनीकों में कौशल और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए ‘ब्रह्मगुप्त सेंटर फोर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी’ का संचालन जयपुर में किया जा रहा है। यहाँ डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन के लिए 3 उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence) स्थापित किए गए हैं।
प्रश्न : 2 – राज्य सरकार द्वारा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जबरन पलायन और संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हाल ही में कौन-सा कानून लाया गया?
(A) राजस्थान संपत्ति संरक्षण एवं पुनर्वास कानून
(B) राजस्थान विधि-विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून
(C) राजस्थान समान नागरिक संहिता
(D) राजस्थान अशांत क्षेत्र कानून
Show Answer :-
(D) राजस्थान अशांत क्षेत्र कानून (राजस्थान डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026)
व्याख्या : पूरा नाम: The Rajasthan Prohibition of Transfer of Immovable Property and Provision for Protection of Tenants from Eviction from Premises in Disturbed Areas Bill, 2026
विधानसभा में पेश: 25 फरवरी 2026
विधानसभा द्वारा पारित: 6 मार्च 2026
ऐसे घोषित ‘अशांत क्षेत्रों’ में सक्षम प्राधिकारी या जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना अचल संपत्ति (जमीन या मकान) का कोई भी हस्तांतरण या बिक्री अमान्य होगी।
प्रश्न : 3 – राजस्थान यूथ कॉन्क्लेव 2026 के दौरान निम्नलिखित में से किन शहरों में ‘डिजिटल प्लेनेटेरियम’ का शिलान्यास किया गया?
(A) जोधपुर एवं उदयपुर
(B) जयपुर एवं बीकानेर
(C) कोटा एवं अजमेर
(D) भरतपुर एवं सीकर
Show Answer :-
(A) जोधपुर एवं उदयपुर
व्याख्या :
प्रश्न : 4 – राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान’ के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ‘आशा सहयोगिनियों’ के मानदेय में कितने प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की गई है?
(A) 5 प्रतिशत
(B) 10 प्रतिशत
(C) 15 प्रतिशत
(D) 20 प्रतिशत
Show Answer :-
(B) 10 प्रतिशत
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत चूरू जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) अर्जुन
(B) ढाक
(C) नीम
(D) खेजड़ी
Show Answer :-
(D) खेजड़ी
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 17 Aug 2026
प्रश्न : 1 – राजस्थान में विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदायों की कुल कितनी जातियां अधिसूचित हैं?
(A) 21
(B) 28
(C) 32
(D) 45
Show Answer :-
(C) 32
व्याख्या : राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार राजस्थान में 32 विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियां सूचीबद्ध हैं। जिनमे 9 विमुक्त, 10 घुमन्तू एवं 13 अर्द्धघुमन्तू जातियां शामिल है।
प्रश्न : 2 – सीमावर्ती क्षेत्रों में पानी, बिजली, और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा कौन-सी योजना संचालित की जा रही है?
(A) क्षेत्र विकास कार्यक्रम
(B) वाइब्रेंट विलेज योजना
(C) प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
(D) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन
Show Answer :-
(B) वाइब्रेंट विलेज योजना
व्याख्या : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP-II) के तहत राजस्थान के 5 सीमावर्ती जिलों के कुल 184 गांवों को शामिल किया गया है। ये जिले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं।
श्रीगंगानगर: सबसे ज्यादा 68 गांव
बीकानेर: 46 गांव
बाड़मेर: 36 गांव
जैसलमेर: 30 गांव
फलोदी: 4 गांव
प्रश्न : 3 – उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रदेश का पहला ‘ट्राइबल इन्क्यूबेशन सेंटर’ कहां शुरू हुआ है?
(A) डूंगरपुर
(B) प्रतापगढ़
(C) बांसवाड़ा
(D) उदयपुर
Show Answer :-
(C) बांसवाड़ा
व्याख्या : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रदेश का पहला ‘ट्राइबल इन्क्यूबेशन सेंटर’ शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को नए विचारों (नवाचार) और उद्यमिता से जोड़ना है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कितने ‘आकांक्षी ब्लॉकों’ में ‘किशोरी बालिका योजना’ का शुभारंभ किया गया है?
(A) 15 ब्लॉक्स
(B) 21 ब्लॉक्स
(C) 27 ब्लॉक्स
(D) 33 ब्लॉक्स
Show Answer :-
(C) 27 ब्लॉक्स
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने 15 अगस्त 2026 को राज्य के 27 आकांक्षी ब्लॉकों में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया।
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला – एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत बीकानेर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) खेजड़ी
(B) अर्जुन
(C) अर्जुन
(D) लिसोड़ा
Show Answer :-
(C) अर्जुन
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 16 Aug 2026
प्रश्न : 1 – ‘द राजस्थान ट्रीज (प्रोटेक्शन) बिल-2026’ के तहत राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित कितनी प्रजातियों के पेड़ काटने पर रोक लगेगी?
(A) 15
(B) 21
(C) 29
(D) 35
Show Answer :-
(C) 29
व्याख्या : ‘द राजस्थान ट्रीज (प्रोटेक्शन) बिल-2026’ के तहत राज्य वृक्ष खेजड़ी और राज्य पुष्प रोहिड़ा सहित कुल 29 प्रजातियों के पेड़ों को काटने पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है। बिना अनुमति इन पेड़ों को काटने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान मंत्रिमंडल ने 13 अगस्त 2026 को इस विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के पेड़ काटने पर 1 साल तक की जेल। एवं दोषी पाए जाने पर 1 लाख रुपये तक का आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 2 – विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदायों के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा कौन-सी नई योजना शुरू की गई है?
(A) देवनारायण घुमन्तू उत्थान योजना
(B) दादूदयाल घुमन्तू सशक्तिकरण योजना
(C) अम्बेडकर घुमन्तू कल्याण योजना
(D) महाराणा प्रताप घुमन्तू आवास योजना
Show Answer :-
(B) दादूदयाल घुमन्तू सशक्तिकरण योजना
व्याख्या : यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदायों के सशक्तीकरण एवं उत्थान के उद्देश्य से शुरू की गई है।
घोषणा : 2025-26
नोडल विभाग : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
प्रश्न : 3 – कृषि एवं बागवानी विकास को बढ़ावा देने के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से ‘किन्नू उत्कृष्टता केंद्र’ का शिलान्यास कहां किया गया है?
(A) हनुमानगढ़
(B) श्रीगंगानगर
(C) अनूपगढ़
(D) सूरतगढ़
Show Answer :-
(B) श्रीगंगानगर
व्याख्या : राजस्थान बजट 2026-27 में इसकी घोषणा की गयी है। इसके अलावा अलवर में प्याज एवं सब्जी उत्कृष्टा केंद्र एवं बांसवाड़ा में आम उत्कृष्टा केंद्र की घोषणा भी बजट 2026-27 में की गयी है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राज्य सरकार ने निवेश और आर्थिक प्रगति को गति देते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक कितने बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है?
(A) 250 बिलियन डॉलर
(B) 350 बिलियन डॉलर
(C) 500 बिलियन डॉलर
(D) 1 ट्रिलियन डॉलर
Show Answer :-
(B) 350 बिलियन डॉलर
व्याख्या : राजस्थान सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक इसे 4.3 ट्रिलियन डॉलर करने का संकल्प लिया गया है
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत सवाई माधोपुर जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) रोहिड़ा
(B) नीम
(C) शीशम
(D) ढाक
Show Answer :-
(B) नीम
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
Sujas Quiz : 15 Aug 2026
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – राजस्थान के खिलाड़ियों का ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कौन सी नई योजना शुरू की गई है?
(A) राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम
(B) मुख्यमंत्री ओलंपिक स्वर्ण पदक योजना
(C) खेलो राजस्थान ओलंपिक विजन 2032
(D) राजस्थान खेल प्रतिभा खोज योजना
Show Answer :-
(A) राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम
व्याख्या : यह राजस्थान सरकार की ‘Mission Olympics-2028’ पहल से जुड़ी योजना है। इसका उद्देश्य राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन और पदक के लिए तैयार करना है।
लक्ष्य: ओलंपिक 2028 के लिए राजस्थान के 50 प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को तैयार करना।
प्रश्न : 2 – ‘पीएम ई-बस सेवा’ के प्रथम चरण में चयनित 8 शहरों में निम्नलिखित में से कौन-सा शहर शामिल नहीं है?
(A) भीलवाड़ा
(B) अलवर
(C) सीकर
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(C) सीकर
व्याख्या : ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना के प्रथम चरण में राजस्थान के 8 प्रमुख शहरों (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर) का चयन किया गया था, जिसमें सीकर शहर शामिल नहीं है।
नोट : योजना के शुरुआत में राजस्थान के 8 शहरो को इसमें शामिल किया गया था बाद में सीकर को और शामिल कर लिया गया है , अतः वर्तमान में राजस्थान के कुल 9 शहर इस योजना में शामिल है।
प्रश्न : 3 – हाल ही में राजस्थान कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल-2026’ के तहत विवाह का पंजीकरण कितने दिनों के भीतर कराना अनिवार्य होगा?
(A) 30
(B) 60
(C) 90
(D) 120
Show Answer :-
(B) 60।
व्याख्या : राजस्थान कैबिनेट ने 13 अगस्त 2026 को राजस्थान यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल-2026 के प्रारूप को मंजूरी दी। प्रस्तावित प्रावधान के अनुसार विवाह के 60 दिनों के भीतर उसका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – आदिवासियों की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित, संरक्षित और प्रलेखित करने के लिए कौन-सी विशेष योजना चलाई जा रही है?
(A) सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना
(B) मुख्यमंत्री जनजातीय कला संरक्षण योजना
(C) विरासत उबारो अभियान
(D) आदि-शिल्प संरक्षण एवं संवर्धन योजना
Show Answer :-
(A) सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना।
व्याख्या : सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा 15 नवंबर 2025 (जनजातीय गौरव दिवस) को डूंगरपुर जिले से की गई थी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भील, मीणा, गरासिया, सहरिया और डामोर जैसी विभिन्न जनजातियों की प्राचीन संस्कृति, कला, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों का डिजिटल दस्तावेजीकरण (प्रलेखन) और संरक्षण करना है ।
नोडल विभाग: जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD Rajasthan
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम में ‘एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति’ के तहत करौली जिले की वनस्पति प्रजाति कौन सी है?
(A) नीम
(B) अमलतास
(C) बरगद
(D) करंज का पेड़
Show Answer :-
(C) बरगद।
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection