Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

UN SDG Index 2026: भारत 94वें स्थान पर, अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

RamOctober 1, 2026 · 4 min read · Updated: October 2, 2026
UN SDG Index 2026
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) ने 23 जून 2026 को सतत विकास रिपोर्ट (SDR) का 11वाँ संस्करण जारी किया। इस रिपोर्ट में शामिल SDG Index में भारत ने 167 देशों में 94वाँ स्थान हासिल किया है, जो उसकी अब तक की सबसे ऊँची रैंकिंग है।

रिपोर्ट के मुख्य तथ्य

  • रिपोर्ट का नाम: सतत विकास रिपोर्ट 2026 (Sustainable Development Report 2026)
  • जारीकर्ता: UN Sustainable Development Solutions Network (SDSN)
  • थीम: “Implementing Sustainable Development: 2030 and Beyond” 
  • संस्करण: 11वाँ (यह रिपोर्ट पहली बार 2016 में प्रकाशित हुई थी)
प्रमुख बिंदु संबंधित विवरण
रिपोर्ट का नाम सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 (Sustainable Development Report)
जारीकर्ता संस्था संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN)
कुल शामिल देश 167
शीर्ष स्थान (Rank 1) फिनलैंड (स्कोर: 86.8)
अंतिम स्थान  दक्षिणी सूडान 

United Nations Sustainable Development Report 2026 के अनुसार, भारत 167 देशों में 94वें स्थान पर है। भारत का SDG Score 68.3 दर्ज किया गया है। वर्ष 2025 में भारत 99वें स्थान पर था, यानी इस वर्ष 5 पायदान की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement

🌱 मुख्य बिंदु:

  • 🌍 SDG Index Rank: 94/167

  • 📈 SDG Score: 68.3

  •  2015 के बाद भारत की रैंकिंग में 18 स्थान का सुधार

  •  रिपोर्ट के अनुसार East & South Asia ने 2015 के बाद SDG प्रगति में अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

  • भारत और चीन ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी SDG Index ranking में सबसे बड़े सुधारों में से एक दर्ज किया है।

  • दक्षिण एशिया में स्थिति: भारत बांग्लादेश और पाकिस्तान से आगे है, लेकिन भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका से अभी भी पीछे है।

SDG Index में 17 Sustainable Development Goals के आधार पर देशों की प्रगति का आकलन किया जाता है। 

भारत को SDG 2 (शून्य भुखमरी), SDG 3 (अच्छा स्वास्थ्य), SDG 5 (लैंगिक समानता), SDG 11 (सतत शहर), SDG 14 (जल के नीचे जीवन), SDG 15 (भूमि पर जीवन) और SDG 16 (शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएँ) में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें SDG 2 सबसे गंभीर चुनौती बना हुआ है। 

UN SDG Index 2026 में भारत और पड़ोसी देशों की स्थिति :

भूटान — 73वां स्थान | 71.11 स्कोर
नेपाल — 90वां स्थान | 68.69 स्कोर
श्रीलंका — 92वां स्थान | 68.54 स्कोर
भारत — 94वां स्थान | 68.33 स्कोर
बांग्लादेश — 110वां स्थान | 64.84 स्कोर
पाकिस्तान — 131वां स्थान | 59.27 स्कोर

Advertisement

इस तुलना में भारत का स्कोर नेपाल और श्रीलंका से थोड़ा नीचे है, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान से ऊपर है।

 

प्रश्न 1. UN SDG Index 2026 में भारत को कौन सी रैंक मिली है?

99वीं

94वीं

109वीं

112वीं

भारत ने 167 देशों में 94वाँ स्थान पाया, जो उसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंक है।

प्रश्न 2. सतत विकास रिपोर्ट (SDR) कौन जारी करता है?

UNDP

विश्व बैंक

UN Sustainable Development Solutions Network (SDSN)

नीति आयोग

यह रिपोर्ट UN SDSN जारी करता है। नीति आयोग भारत के राज्यों का अलग SDG India Index जारी करता है।

प्रश्न 3. SDG Index 2026 में पहला स्थान किस देश को मिला?

स्वीडन

डेनमार्क

नॉर्वे

फ़िनलैंड

फ़िनलैंड पहले, स्वीडन दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर रहा।

प्रश्न 4. SDG Index 2026 में भारत का कुल स्कोर कितना रहा?

67.0

68.3

70.5

74.4

भारत का स्कोर 100 में से 68.3 रहा।

प्रश्न 5. सतत विकास रिपोर्ट 2026 इस रिपोर्ट का कौन सा संस्करण है?

9वाँ

10वाँ

11वाँ

12वाँ

यह 11वाँ संस्करण है। पहली रिपोर्ट 2016 में आई थी।

प्रश्न 6. रिपोर्ट के अनुसार भारत के लिए सबसे गंभीर चुनौती कौन सा SDG है?

SDG 2 – शून्य भुखमरी

SDG 7 – सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा

SDG 9 – उद्योग, नवाचार और अवसंरचना

SDG 4 – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

SDG 2 सबसे गंभीर चुनौती है, जिसमें बच्चों में बौनापन, दुबलापन, कुपोषण और बढ़ता मोटापा शामिल हैं।

प्रश्न 7. दक्षिण एशिया में भारत SDG Index 2026 में किस देश से आगे है?

भूटान

नेपाल

बांग्लादेश

श्रीलंका

भारत बांग्लादेश और पाकिस्तान से आगे है, लेकिन भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका से पीछे है।

प्रश्न 8. रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्तर पर कितने प्रतिशत SDG लक्ष्य 2030 तक पूरे होने का अनुमान है?

16%

33.3%

42.7%

24%

विश्व स्तर पर केवल 16% लक्ष्य पूरे होने का अनुमान है, जबकि भारत के लिए यह आँकड़ा 33.3% है।

Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/un-sdg-index-2026/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top