Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

राजस्थान विधानसभा समितियां – 2024-25

RamMay 20, 2024 · 2 min read · Updated: June 1, 2025
Advertisement

राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन कर दिया गया है :-
देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

राजस्थान विधानसभा समितियां – 2024-25

नव गठित 16 वीं राजस्थान विधानसभा – 2024-25 के लिए समितियों का गठन किया है। ध्यान रहे की राजस्थान विधानसभा में कुल 25 समितियों होती है जिनमे 4 समितियां स्थायी होती है।

राजस्थान विधानसभा की 4 स्थायी समितियों लोकलेखा समिति, प्राक्कलन समिति ‘क’, प्राकक्लन समिति ‘ख’ एवं सार्वजनिक उपक्रम समिति का गठन विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा 17 अप्रैल को किया गया था। एवं 15 समितियों का गठन 18 मई को किया गया।

स्थायी  समितियों  के  बारे  में  महत्वपूर्ण  तथ्य-

• इनमे सदस्यों की अधिकतम संख्या 15 हो सकती है। समिति में अध्यक्ष एवं सदस्यों के रूप में किसी भी मंत्री को नहीं चुना जा सकता।

• इनके अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है। जिनका चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा किया जाता है।

• गणपूर्ति- 1/3

• अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।

क्र.स. समिति  अध्यक्ष/सभापति 
1 जनलेखा/लोकलेखा समिति टीकाराम जूली
2 प्राक्कलन समिति ‘क’ अर्जुनलाल नागर
3 प्राक्कलन समिति ‘ख’ बाबू सिंह राठौड़
4 राजकीय उपक्रम समिति कालीचरण सर्राफ
5 नियम समिति श्री वासुदेव देवनानी
6 सदाचार समिति हरीश चौधरी
7 विशेषाधिकार समिति पुष्पेंद्र सिंह
8 स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति हरी सिंह रावत
9 अधीनस्थ विधान संबंधी समिति अनीता भेदल
10 याचिका समिति हमीर सिंह भायल
11 सरकारी आश्वसनों संबंधी समिति जितेंद्र कुमार
12 प्रश्न एवं संदर्भ समिति संदीप शर्मा
13 पर्यावरण संबंधी समिति दयाराम परमार
14 पुस्तकालय संबंधी समिति सुरेंद्र सिंह राठौर
15 महिलाओं एवं बालकों कल्याण संबंधी समिति शोभा चौहान
16 पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति केसाराम चौधरी
17 अनुसूचित जाति कल्याण समिति डॉ. विश्वनाथ मेघवाल
18 अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति फूलसिंह मीणा
19 अल्पसंख्यक कल्याण संबंधी समिति पब्बाराम विश्नोई
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/rajasthan-vidhansbha-smiti-2024-25/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top