मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
(Mukhyamantri Aayushman Aarogya Yojana)
(पुराना नाम – मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना)
शुरुआत- 1 मई 2021
विभाग- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
उद्देश्य- राज्य की सम्पूर्ण आबादी को स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना।
प्रावधान –
- योजना की शुरुआत में प्रतिवर्ष परिवार बीमा राशि 5 लाख रुपए निर्धारित की गयी थी जिसे बजट 2023-24 में बढ़ाकर 25 लाख कर दिया है।
- अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन पहले एवं डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्चा शामिल किया गया है।
- सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस पेमेंट की सुविधा।
- योजना के तहत 1806 उपचार पैकेज शामिल (Eco Survey 2023 – 24 के अनुसार ) किये गए है।
लाभार्थी-
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)-2013 के तहत पंजीकृत परिवार।
- सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC)-2011 में शामिल परिवार।
- लघु एवं सीमांत किसान।
- प्रदेश के सभी संविदा कर्मी।
- COVID -19 अनुग्रह राशि प्राप्तकर्ता।
- EWS परिवार।
उपर्युक्त सभी के लिए योजना निःशुल्क है। एवं शेष परिवार 850रु/वर्ष प्रीमियम राशि भुगतान कर योजना का लाभ ले सकते है।
⇒ Budget 2023 – 24 के अनुसार कैंसर के 73 दिन केयर पैकज योजना में शामिल किये गए है।
⇒ योजना का नया चरण 20 जनवरी 2023 से शुरू किया गया है जिसमे प्रीमियम राशि 1965 रुपए प्रति परिवार रखी गयी है।
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/mukhymntri-aayushman-aarogya-yojana/
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/mukhymntri-aayushman-aarogya-yojana/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें



