Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ Sujas Quiz-84 देखे। (14 मई 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz देखें : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – मातृभूमि के लिए अपना शीश काटकर देने वाली ‘हाड़ी रानी’ का पेनोरमा किस स्थान पर बनाया जाएगा ?
(A) सलूंबर
(B) चित्तौड़गढ़
(C) उदयपुर
(D) राजसमंद
Show Answer :-
(A) सलूंबर।
व्याख्या : राज्य सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव को सहेजने के लिए विभिन्न महापुरुषों और लोक देवताओं के पेनोरमा (स्मारक) बना रही है। इसी कड़ी में, बूँदी के हाड़ा शासक की बेटी और सलूंबर के राव रतन सिंह चूड़ामणि की पत्नी ‘हाड़ी रानी’ (सहज कंवर) के अभूतपूर्व बलिदान को जीवंत करने के लिए सलूंबर में एक भव्य पेनोरमा के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हाड़ी रानी ने युद्ध पर जा रहे अपने पति के निशानी मांगने पर अपना शीश काटकर दे दिया था।
प्रश्न : 2 – जीआरएम का पूर्ण रूप क्या है, जो साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कार्य करता है ?
(A) ग्रीवेंस रिड्रेसल मैकेनिज्म
(B) ग्लोबल रिलीफ मैनेजमेंट
(C) गवर्नमेंट रिसोर्स मॉड्यूल
(D) जनरल रिकॉर्ड मेथड
Show Answer :-
(A) ग्रीवेंस रिड्रेसल मैकेनिज्म।
व्याख्या : राजस्थान पुलिस और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। इसके अंतर्गत GRM (Grievance Redressal Mechanism – शिकायत निवारण तंत्र) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रश्न : 3 – राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति के तहत ‘सेमीकंडक्टर कॉरिडोर’ के रूप में किन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है ?
(A) जयपुर-अजमेर-कोटा
(B) जोधपुर-पाली-मारवाड़
(C) बीकानेर-गंगानगर-हनुमानगढ़
(D) उदयपुर-भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़
Show Answer :-
(B) जोधपुर-पाली-मारवाड़
व्याख्या : राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति (Rajasthan Semiconductor Policy) के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ क्षेत्र और विशेष रूप से कांकणी औद्योगिक क्षेत्र (कंकाणी) को प्राथमिकता वाले ‘सेमीकंडक्टर कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – नीति आयोग की नवीनतम रिपोर्ट में राजस्थान के किन दो नवाचारों को ‘गुड स्टेट प्रैक्टिसेज’ के रूप में उल्लेखित किया गया है ?
(A) स्माइल प्रोग्राम एवं हवामहल योजना
(B) मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं समर्थ योजना
(C) मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं पोशाक वितरण योजना
(D) शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान एवं एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली
Show Answer :-
(D) शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान एवं एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक उपज’ के तहत टोंक जिले की उपज कौन सी है ?
(A) सरसों
(B) गेहूं
(C) प्याज
(D) मूंग
Show Answer :-
(A) सरसों।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी (औद्योगिक विकास नीति) का मुख्य लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2028-29 तक कितने बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है ?
(A) 250 बिलियन डॉलर
(B) 350 बिलियन डॉलर
(C) 500 बिलियन डॉलर
(D) 450 बिलियन डॉलर
Show Answer :-
(B) 350 बिलियन डॉलर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी’ का अनुमोदन किया गया। यह नीति 4जी (4G)- ग्रीन, गवर्नेस, ग्रोथ और ग्लोबलाइजेशन के चार रणनीतिक स्तंभों पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वित्तीय वर्ष 2028-29 तक 350 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंचाना और प्रदेश को ‘विकसित राजस्थान @2047’ विजन के अनुरूप वैश्विक औद्योगिक हब बनाना है।
प्रश्न : 7 – संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस मेडल से सम्मानित किया गया है ?
(A) एग्रीकोला मेडल
(B) खाद्य सुरक्षा पदक
(C) कृषि रत्न सम्मान
(D) एफएओ ग्लोरी मेडल
Show Answer :-
(A) एग्रीकोला मेडल।
व्याख्या : इटली के रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ (Agricola Medal) से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : 8 – वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों और जल योद्धाओं को जिला स्तर पर किस सम्मान से नवाजा जाएगा ?
(A) भगीरथ सम्मान
(B) राजस्थान जल रत्न
(C) गंगा संरक्षण पुरस्कार
(D) जल गौरव सम्मान
Show Answer :-
(D) जल गौरव सम्मान।
व्याख्या : ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ गंगा दशमी (25 मई) से शुरू होकर विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत नदियों, बांधों, तालाबों की साफ-सफाई (डी-सिल्टिंग), श्रमदान, स्वच्छता अभियान और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ‘जल चौपाल’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों और जल योद्धाओं को जिला स्तर पर जल गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रश्न : 9 – ‘हाल ही में राज्य मंत्रिमण्डल ने मैसर्स डालमिया सीमेंट को 3,047 करोड़ रुपये के निवेश से 3.6 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र स्थापित करने हेतु किस जिले में भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है ?
(A) बाड़मेर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) जैसलमेर
Show Answer :-
(D) जैसलमेर।
व्याख्या : औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंत्रिमण्डल ने मैसर्स डालमिया सीमेंट को जैसलमेर जिले की रामगढ़ तहसील के ग्राम रामगढ़ में 121.42 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है।
प्रश्न : 10 – स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राजस्थान के कितने नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों (Solid Waste Processing Plants) की स्थापना के लिए ₹454 करोड़ के कार्यादेश जारी किए गए हैं ?
(A) 110 नगरीय निकाय
(B) 145 नगरीय निकाय
(C) 168 नगरीय निकाय
(D) 309 नगरीय निकाय
Show Answer :-
(C) 168 नगरीय निकाय .
व्याख्या : डूंगरपुर में स्वच्छता संदेश कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया गया। इसके तहत शहरों में कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत राज्य के 168 नगरीय निकायों में आधुनिक ‘ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों’ (Solid Waste Processing Plants) की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए कुल 454 करोड़ रुपये के कार्यादेश (Work Orders) जारी कर काम शुरू कर दिया गया है।