राजस्थान सम्पर्क 2.0

Share this post :

यह राजस्थान सरकार का एक आधिकारिक ऑनलाइन पब्लिक ग्रिवांस/शिकायत समाधान पोर्टल है जहां राज्य के नागरिक सीधे ही अपनी शिकायतें, समस्याएं और सवाल सरकार तक पहुंचा सकते है। 

विभाग – सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग 

राजस्थान सम्पर्क 2.0 के उद्देश्य :-

  • राज्य में पारदर्शी और उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करना। 

  • राज्य में एक गतिशील और नागरिक केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करना। 

यह पोर्टल जन परिवाद/शिकायत निवारण, सेवाओं/योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा के साथ सभी विभागों के लिए सेवा वितरण प्रणाली की निगरानी और सुविधा पर मुख्य ध्यान देने के साथ सेवाएं प्रदान करता है। 

राजस्थान सम्पर्क 2.0 सभी जिलों (तहसील , जीपी सहित) और सभी विभागों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों को कवर करता है। 

इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार सुशासन के सभी महत्वपूर्ण आयामों को प्राप्त करने की कोशिश करती है जैसे – मजबूत वितरण प्रणाली, पारदर्शिता, संचार, शिकायत निवारण और नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता। 

इस पोस्ट की PDF डाउनलोड करें
📄 Download PDF
Share this post :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top