Daily Sujas Quiz

राजस्थान सुजस पत्रिका से जुड़े महत्वूर्ण प्रश्न यहां दिए गए है। यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
Sujas Quiz :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है ?
विकल्प :-
(a) 01 – 10 जनवरी 2026
(b) 01 – 15 जनवरी 2026
(c) 01 – 20 जनवरी 2026
(d) 01 – 31 जनवरी 2026
Show Answer :-
(d) 01 – 31 जनवरी 2026 I
व्याख्या :– राज्य में “परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 01 – 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह की थीम ‘सीख से सुरक्षा – टेक्नोलॉजी से परिवर्तन’ रखी गयी है।
प्रश्न : 2 – बाजार पहुंच सहायता पहल के बारे में निम्न कथनो पर विचार कीजिए :
(Ι) यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे निर्यात प्रोत्साहन मिशन के तहत संचालित किया जा रहा है।
(ΙΙ) केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा इसे 12 नवंबर 2025 को अनुमोदन प्रदान किया गया।
(ΙΙΙ) इसका उद्देश्य भारतीय निर्यातकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच को मजबूत करना है।
निम्न में से सही कथन है ?
(a) केवल (Ι)
(b) (Ι) व (ΙΙ) दोनों
(c) (Ι), (ΙΙ) व (ΙΙΙ)
(d) कोई नहीं
Show Answer :-
(c) (Ι), (ΙΙ) व (ΙΙΙ) I
व्याख्या :- बाजार सहायता पहुंच पहल का संचालन केंद्र सरकार द्वारा निर्यात प्रोत्साहन मिशन की निर्यात दिशा उप-योजना के तहत के तहत किया जा रहा है।
निर्यात प्रोत्साहन मिशन (MAS) का संचालन वाणिज्य विभाग, MSME मंत्रालय एवं वित्त मंत्रालय द्वारा विदेशो में स्थित भारतीय दूतावासों, निर्यात प्रोत्साहन परिषदों, कमोडिटी बोर्ड और अन्य उद्योग संघो के माध्यम से सयुंक्त रूप से किया जाता है।
प्रश्न : 3 – निम्न कथनो पर विचार करें –
(Ι) डिजीलॉकर, केंद्र की स्टेण्ड-अप इंडिया स्कीम के तहत संचालित एक पहल है।
(ΙΙ) इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
(ΙΙΙ) हाल ही में राजस्थान जन-आधार कार्ड भी डीजीलॉकर पर उपलब्ध करा दिया गया है।
निम्न में से गलत कथन है ?
(a) केवल (Ι)
(b) (Ι) व (ΙΙ) दोनों
(c) (Ι), (ΙΙ) व (ΙΙΙ)
(d) तीनों सही है।
Show Answer :-
(a) केवल (Ι) Ι
व्याख्या : – डीजीलॉकर केंद्र सरकार की डिजिटल-इंडिया कार्यक्रम के तहत संचालित एक पहल है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस प्रणाली के माध्यम से जन-आधार कार्ड को भी भारत सरकार के डीजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवा दिया है।
प्रश्न : 4 – PM-KUSUM योजना कॉम्पोनेन्ट – ए में राजस्थान का कोनसा स्थान है ?
विकल्प :-
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Show Answer :-
(a) पहला।
प्रश्न : 5 – PM-KUSUM योजना कॉम्पोनेन्ट – सी में राजस्थान का कोनसा स्थान है ?
विकल्प :-
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
Show Answer :-
(c) तीसरा।
प्रश्न : 6 – राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट – 2026 का आयोजन किया जायेगा ?
विकल्प :-
(a) 3 – 6 जनवरी 2026
(b) 3 – 5 जनवरी 2026
(c) 4 – 5 जनवरी 2026
(d) 4 – 6 जनवरी 2026
Show Answer :-
(d) 4 – 6 जनवरी 2026 .
व्याख्या :- राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट – 2026 का आयोजन राजस्थान सरकार के संचार प्रौद्योगिकी और संचार विभाग एवं टाई राजस्थान के सहयोग से 4 – 6 जनवरी 2026 तक सीतापुरा (जयपुर) स्थित JECC सेंटर में किया जायेगा। इसका उद्देश्य राज्य को वैश्विक इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करना है।