प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY – U)

RamJune 5, 2025 · 2 min read
Rajasthan Current Affairs · rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ
Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रारम्भ – 25 जून 2015 

मंत्रालय – आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 

विभाग – स्वायत्त शासन विभाग 

उद्देश्य – झुग्गी वासियो सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)/ निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) श्रेणियों के बीच शहरी आवास की कमी को दूर करने हेतु पक्के मकान सुनिश्चित करना। 

लाभार्थी – 

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : वार्षिक पारवारिक आय 3 लाख रुपए तक 
  • निम्न आय समूह (LIG) : वार्षिक घरेलू आय 3 – 6 लाख रुपए तक 
  • मध्यम आय समूह (MIG) : वार्षिक घरेलू आय  6 – 18 लाख रुपए तक 
  • यह अनिवार्य किया गया है की परिवार की महिला मुखिया ही घर की मालिक या सह – मालिक होगी। 

घटक :

भौगोलिक स्थितियों, स्थलाकृति, आर्थिक स्थितियों, भूमि की उपलब्धता, बुनियादी ढांचे आदि ले आधार पर व्यक्तियों की आवश्यकता के आधार पर इस योजना को चार घटको में विभाजित किया गया है –

Advertisement
  1.  स्व – स्थाने स्लम पुनर्विकास (ISSR) :  इसके तहत निजी डेवलपर की भागीदारी के साथ संसाधन के रूप में भूमि का उपयोग करके पात्र लोगो के लिए बनाये घरो के लिए 1 लाख रुपए प्रति घर की सहयता प्रदान करना। 
  2. ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी योजना :  EWS/निम्न आय वर्ग  के लोगो को मकान निर्माण/वृद्धि हेतु रुपए 6 लाख, 9 लाख एवं 12 लाख की ऋण राशि पर क्रमशः 6.5 %, 4% एवं 3% ब्याज सब्सिडी प्रदान करना। 
  3. भागीदारी में किफायती आवास (AHP) :  भारत सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपए की सहयता राशि प्रति EWS आवास प्रदान की जाती है। 
  4. लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास का निर्माण :  EWS श्रेणी के पात्र परिवारों को व्यक्तिगत आवास निर्माण/संवर्द्धन हेतु प्रति EWS आवास 1.5 लाख रुपए की सहायता प्रदान करना। 

Note : प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी के तहत राज्य में 2,88,550 आवासों को स्वीकृति प्रदान की गयी है। (Raj Eco Survey : 2024 – 25 के अनुसार)

PMAY U1

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)

Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/pm-aawas-yojana-urban/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top