Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Current Affairs : 08 Feb 2025

RCA TeamFebruary 9, 2025 · 3 min read
Advertisement
In this article 5 sections ▾

Table of Contents

साहित्य अकादमी पुरस्कार : 2024

हाल ही में केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा की गयी। यह पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्यक सम्मान है।

  • राजस्थानी भाषा में  – मुकुट मणिराज को – कृति ” गांव अर अम्मा” (कविता) के लिए।
  • हिंदी भाषा में – गगन गिल को – कृति – “मै जब तक आई बाहर” (कविता) के लिए।
  • अंग्रेजी भाषा में – ईस्टरिन किरे को – कृति “स्परिट नाइट्स” (उपन्यास) के लिए।
  • संस्कृत भाषा में – दीपक कुमार शर्मा को – कृति “भास्करचरितम” के लिए।

2024 के लिए “बाल साहित्य पुरस्कार” :-

  • राजस्थानी भाषा में  – प्रह्लाद सिंह झोरड़ा को – कृति ” म्हारी ढाणी” (कविता-संग्रह) के लिए।
  • हिंदी भाषा में – देवेंद्र कुमार – कृति – “इक्यावन बाल कहानियाँ” (कहानी – संग्रह) के लिए।

2024 के लिए “युवा साहित्य पुरस्कार” :-

  • राजस्थानी भाषा में  – सोनाली सुथार को – कृति ” सुध सोंधु जग आंगणो” (कविता-संग्रह) के लिए।
  • हिंदी भाषा में – गौरव पांडेय  – कृति – “स्मृतियों के बीच घिरी  है पृथ्वी ” (कहानी – संग्रह) के लिए।
साहित्य अकादमी पुरस्कार – 

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है। यह पुरुस्कार साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • संविधान द्वारा मन्यता प्राप्त 22 भाषाओ के साथ अंग्रेजी एवं राजस्थानी भाषा में भी यह पुरस्कार दिया जाता है।

REPO रेट :

RBI द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कमी की है जिसेसे यह 6.5% से घटकर 6.25% हो गयी है।

RBI की वर्तमान Policy Rate & Policy Ratio निम्न है –

Repo Rate 6.25 %
Reverse Repo Rate 3.35 %
SDF 6 %
MSF 6.50 %
Bank Rate 6.50 %
CRR 4 %
SLR 18 %

MSME का नया वर्गीकरण :

केंद्र सरकार द्वारा बजट 2025 – 26 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए नया वर्गीकरण जारी किया है।  इस हेतु निवेश और टर्नओवर की सीमा में वृद्धि करते हुए इन्हे क्रमशः 2.5 गुना और 2 गुना बढ़ा दिया है। नई सीमा इस प्रकार है –

निवेश (करोड़) टर्नओवर (करोड़)
सूक्ष्म 2.5 10
लघु 25 100
मध्यम 125 500

द्रौपदी मीणा : लाख आर्टिस्ट

द्रौपदी मीणा लाख आर्टिस्ट है जो पुरानी लाख की चूड़ियों से पेंटिंग बनाने का काम करती है। इसके लिए इनका नाम इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है।

  • द्रौपदी मीणा राजस्थान ललित कला अकादमी, उदयपुर में भी अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगा चुकी है।
  • इनको भूपेन हजारिका अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया जा चुका है।

Important Facts

  • राजस्थान राज्य सहकारी विकास समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है – मुख्य सचिव सुधांश पंत को
  • हाल ही में NASA द्वारा एक क्षुद्रग्रह की पहचान की गयी, जिसके 2032 में पृथ्वी से टकराने की संभावना 1% है इस क्षुद्रग्रह का नाम है – 2024 YR4
  • हाल ही में कोनसे दो देशो ने WHO से अपनी सदस्यता वापस ली है –  USA और अर्जेंटीना
  • हेलिओस लेज़र हथियार का संबंध USA से है।
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-08-feb-2025/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
Scroll to Top