In this article 4 sections ▾
Table of Contents
राजस्थान युवा महोत्सव –
राज्य सरकार द्वारा 5 दिवसीय राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन 8 – 12 जनवरी 2025, जयपुर के SMS स्टेडियम में किया जायेगा।
- यह महोत्सव “विज्ञानं, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार” थीम पर आधारित होगा।
- राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024 – 25 के तहत राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा ‘राजस्थान युथ आइकॉन अवार्ड’ की शुरुआत की गयी है। इस अवार्ड के तहत विजेता को एक लाख रुपए एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। इस अवार्डका उद्देश्य है – विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करना।
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान –
राज्य सरकार द्वारा वर्षा जल सहेजने की परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए “कर्मभूमि से मातृभूमि ” चलाया जा रहा है।
- यह अभियान केंद्र की संकल्पना “कैच द रेन” से प्रेरित है।
- जल संचयन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं प्रदेश में भू – जल स्तर की गिरावट को रोकना, इस अभियान का उद्देश्य है।
- शुरूआती स्तर पर यह अभियान राज्य के 6 जिलों – सिरोही , पाली, जोधपुर , भीलवाड़ा , झुंझुनू एवं जयपुर में संचालित किया जा रहा है।
|
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023 – 24 के अनुसार राज्य में ‘भू – जल संसाधन की आकलन रिपोर्ट ‘- के अनुसार भू – जल ब्लॉकों की स्थिति …..
|
इंडोनेशिया बना BRICS का पूर्ण सदस्य –
इंडोनेशिया को विकासशील अर्थवव्यस्था वाले समूह ब्रिक्स में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है। समूह के वर्तमान अध्यक्ष ब्राजील ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। इंडोनेशिया दक्षिण – पूर्वी एशिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
BRICS के बारे में –
- BRIC शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने 2001 में ब्राजील, रूस, इंडिया और चीन ,इन चार उभरती हुई अर्थव्यवस्था के लिए किया।
- 2006 में BRIC के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में इस समूह को औपचारिक रूप से BRIC नाम दिया गया।
- सितम्बर 2010 में इसका विस्तार करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद इस संगठन नाम बदलकर BRICS कर दिया गया।
- 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 में इसका और विस्तार करते हुए ईरान, मिस्र, इथियोपिया और सयुंक्त अरब अमीरात को इसमें शामिल किया गया था।
Important Facts
- बहादुर सिंह सागू को AFI (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ) का अध्यक्ष चुना गया है। इनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा। सागू गोला फेंक प्रतियोगिता में एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक विजेता रहे है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) के नए प्रमुख वी. नारायणन होंगे। वे 14 जनवरी को वर्तमान प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ का स्थान लेंगे।
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join TelegramFor daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-08-01-2025/
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/current-affairs-08-01-2025/



