लाडो प्रोत्साहन योजना

शुभारम्भ – 14 दिसंबर  2024, मुख्यमंत्री द्वारा महिला सम्मलेन उदयपुर। 

(राजश्री योजना का संशोधित रूप है। )

नोडल विभाग – महिला एवं बाल विकास विभाग 

पात्रता –  

  • 01 अगस्त 2024 के बाद जन्म लेने वाली बेटियां । 
  • राजस्थान के मूल निवासी हो। 
  • बालिका का जन्म राजकीय चिकित्सालय या जननी सुरक्षा योजना में पंजीकृत निजी चिकित्सालय में हुआ हो। 

प्रावधान – 

  • 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करना। 
  • यह राशि 21 वर्ष तक 07 किस्तों में बैंक खाते में निम्न प्रकार ट्रांसफर की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के शुरुआत के समय लाभान्वित राशि 1 लाख रुपए निर्धारित की गयी थी जिसे अब बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गयी है।
किश्त  राशि (रुपए ) कब 
पहली  5000 जन्म पर 
दूसरी  5000 टीकाकरण के बाद 
तीसरी  10000 प्रथम कक्षा में प्रवेश पर 
चौथी  15000 कक्षा 6 में प्रवेश पर 
पांचवी  20000 कक्षा 10 में प्रवेश पर 
छठवीं  25000 कक्षा 12 में प्रवेश पर 
सातवीं  70000   स्नातक परीक्षा पास करने पर 

संकल्प पत्र – बेटी के जन्म के साथ ही 1 लाख रुपए का संकल्प पत्र मिलेगा, जिसे ओजस पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top