
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत देशभर से कुल कितने जिलों का चयन किया गया है?
(A) 50 जिले
(B) 75 जिले
(C) 100 जिले
(D) 150 जिले
Show Answer :-
(C) 100 जिले
व्याख्या : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में देशभर से 100 ऐसे जिले चुने गए हैं जहाँ खेती की उत्पादकता कम है, एक साल में कम फ़सलें ली जाती हैं, और किसानों को कर्ज़ (कृषि ऋण) कम मिलता है। इन्हें “आकांक्षी जिला” मॉडल की तरह खेती में आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।
प्रश्न : 2 – पीएम-सेतु योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करना
(B) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाना
(C) कृषि उत्पादन में वृद्धि करना
(D) उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देना
Show Answer :-
(B) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाना
व्याख्या : अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें : पीएम-सेतु योजना : भिवाड़ी क्लस्टर (राजस्थान) को ₹241 करोड़ | PM-SETU
प्रश्न : 3 – स्मार्ट परियोजना का पूरा नाम क्या है?
(A) सर्विस मैनेजमेंट विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रियल टाइम सिस्टम
(B) स्मार्ट मैनेजमेंट विद ऑटोमेटेड रिसोर्स एंड टेक्नोलॉजी सिस्टम
(C) सर्विस मॉनिटरिंग विद एडवांस्ड रिसर्च एंड टेक्निकल सिस्टम
(D) सिस्टम मैनेजमेंट विद आर्टिफिशियल रिसर्च एंड ट्रांसपेरेंसी
Show Answer :-
(A) सर्विस मैनेजमेंट विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रियल टाइम सिस्टम
व्याख्या :
शुरुआत: 1 जुलाई 2026 को जयपुर में हुए 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में।
तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML)।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 –राहत की किरण’ वाहन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) निःशुल्क जांच शिविर लगाना
(B) मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाना
(C) घर पर पेलिएटिव केयर उपलब्ध कराना
(D) टीकाकरण अभियान चलाना
Show Answer :-
(C) घर पर पेलिएटिव केयर उपलब्ध कराना
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – पंच गौरव कार्यक्रम के तहत श्रीगंगानगर जिले का चयनित पर्यटन स्थल कौन-सा है?
(A) अनूपगढ़ किला
(B) हिंदूमलकोट बॉर्डर
(C) गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़
(D) लैला-मजनूं की मज़ार
Show Answer :-
(C) गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
📌 सुजस: 16 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
प्रवासी राजस्थानी संवाद: राजस्थान फ़ाउंडेशन के 11 नए चैप्टर
- मुख्यमंत्री ने राजस्थान फ़ाउंडेशन के 11 नए चैप्टर शुरू करने की घोषणा की:
-
- देश में 6: रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापट्टनम।
- विदेश में 4: सैन फ़्रांसिस्को (अमेरिका), ज़्यूरिख़ (स्विट्ज़रलैंड), मिलान (इटली) और डबलिन (आयरलैंड)।
- इनके अलावा स्टॉकहोम में नॉर्डिक चैप्टर बनेगा, जिसमें स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फ़िनलैंड शामिल होंगे।
- इससे राजस्थान फ़ाउंडेशन के चैप्टर 40 से बढ़कर 51 हो जाएँगे, जिनमें 25 देश में और 26 विदेश में होंगे।
- प्रवासियों के लिए “डिपार्टमेंट ऑफ़ डोमेस्टिक एंड ओवरसीज़ राजस्थानी अफ़ेयर्स” बनाया गया है। साथ ही राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल शुरू हुआ है।
उद्योग:
- राज निवेश पोर्टल पर 18 विभागों की लगभग 190 सेवाएँ एक जगह मिल रही हैं।
शेखावाटी हेरिटेज मीट :
- शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत, हवेलियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसम्बर को शेखावाटी हेरिटेज मीट होगी।
- सीकर, झुंझुनूं और चूरू में हेरिटेज टूरिज़्म सर्किट विकसित किया जा रहा है। शेखावाटी क्षेत्र में संरक्षण के लिए 662 ऐतिहासिक हवेलियाँ चिह्नित की गई हैं।
अलवर: प्राचीन मत्स्य की धरती :
- मूसी महारानी की छतरी महाराजा बख़्तावर सिंह और उनकी रानी मूसी की स्मृति में बनी है। ये इंडो-इस्लामिक शैली की है: ऊपरी हिस्सा संगमरमर का और निचला हिस्सा लाल बलुआ पत्थर का। पास में कृत्रिम झील “सागर” है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (16 अक्टूबर 2026)
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-16-oct-2026/





