
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – राजस्थान में देश की पहली एकीकृत ग्रीनफ़ील्ड रिफ़ाइनरी किस स्थान पर स्थापित की जा रही है?
(A) रावतभाटा
(B) पचपदरा
(C) कोटा
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(B) पचपदरा
व्याख्या : राजस्थान में देश की पहली एकीकृत ग्रीनफील्ड रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited – HRRL) बालोतरा जिले के पचपदरा स्थान पर स्थापित की गई है।
संयुक्त उपक्रम: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) एवं राजस्थान सरकार
क्षमता: 9 MMTPA
लोकार्पण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रश्न : 2 – पीएम-कुसुम योजना के तहत राजस्थान में कितनी क्षमता के संयंत्र स्थापित किए गए हैं?
(A) 2.2 गीगावाट
(B) 3.2 गीगावाट
(C) 4.2 गीगावाट
(D) 5.2 गीगावाट
Show Answer :-
(D) 5.2 गीगावाट
व्याख्या : पीएम-कुसुम योजना में किसानों के लिए 5.2 गीगावाट से अधिक क्षमता के सौर संयंत्र लगाकर राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बना है।
पूरा नाम: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM)।
तीन घटक:–
घटक-A: बंजर या खाली ज़मीन पर छोटे सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना।
घटक-B: खेतों में अलग से (ग्रिड से न जुड़े) सौर पंप लगाना।
घटक-C: ग्रिड से जुड़े मौजूदा पंपों को सौर ऊर्जा से चलाना।
प्रश्न : 3 – एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के तहत किसानों की पहचान के लिए कौन-सी आईडी बनाई जाती है?
(A) जन आधार आईडी
(B) फ़ार्मर आईडी
(C) श्रमिक आईडी
(D) राशन कार्ड आईडी
Show Answer :-
(B) फ़ार्मर आईडी
व्याख्या : एग्रीस्टैक केंद्र सरकार का कृषि के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। इसमें हर किसान की एक अलग डिजिटल पहचान “फ़ार्मर आईडी” बनाई जाती है। यह आधार से जुड़ी होती है और इसमें किसान की ज़मीन के रिकॉर्ड की जानकारी जुड़ी रहती है। इसे किसान का “डिजिटल पहचान पत्र” भी कहा जाता है।
यह एग्रीस्टैक डिजिटल कृषि मिशन (Digital Agriculture Mission) का हिस्सा है, जिसे केंद्र सरकार ने सितम्बर 2024 में मंज़ूरी दी थी।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – पीएम-सेतु योजना के तहत देशभर में कितने सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है?
(A) 500
(B) 800
(C) 1,000
(D) 1,200
Show Answer :-
(C) 1,000
व्याख्या : पूरी जानकारी के लिए 12 Oct 2026 की Sujas Quiz के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य देखें ।
प्रश्न : 5 – राजस्थान सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के तहत चूरू जिले का पर्यटन स्थल कौनसा है?
(A) ताल छापर अभयारण्य
(B) सालासर बालाजी मंदिर
(C) सेठानी का जोहड़ा
(D) तारानगर का किला
Show Answer :-
(B) सालासर बालाजी मंदिर
व्याख्या : पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
📌 सुजस: 15 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
विशेष अभियान:
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से विशेष अभियान चल रहा है। इसका मकसद 18-19 वर्ष के युवाओं और मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों का नाम सूची में जोड़ना है।
- राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन है।
भरतपुर: 107वीं श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला
- भरतपुर जिला मुख्यालय पर 107वीं श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले की शुरुआत हुई।
- इस मेले की शुरुआत महाराजा किशन सिंह ने वर्ष 1920 में अपने दादा महाराजा जसवंत सिंह की स्मृति में की थी।
- रियासतकाल में यह मेला पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ था और स्थानीय किसानों व पशुपालकों का बड़ा केंद्र रहा है।
“नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज” सप्ताह
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) के मौके पर 11 से 16 अक्टूबर तक यह सप्ताह मनाया जा रहा है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (15 अक्टूबर 2026)
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-15-oct-2026/





