
In this article 3 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
प्रश्न : 1 – हाल ही में नागौर जिले को किस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार मिला है?
(A) प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना
(B) पंच गौरव योजना
(C) पीएम स्वनिधि योजना
(D) पीएम किसान सम्मान निधि योजना
Show Answer :-
(A) प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना
व्याख्या : राजस्थान के नागौर जिले को इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रश्न : 2 – पंचायती राज आम चुनाव-2026 कितने चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं?
(A) 2
(B) 5
(C) 4
(D) 3
Show Answer :-
(C) 4
व्याख्या : राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 चार चरणों में कराए जा रहे हैं। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मत पेटी से होंगे, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे।
| चरण | पंच-सरपंच | जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य |
|---|---|---|
| प्रथम | 24 अक्टूबर | 22 अक्टूबर |
| द्वितीय | 30 अक्टूबर | 28 अक्टूबर |
| तृतीय | 5 नवम्बर | 3 नवम्बर |
| चतुर्थ | 16 नवम्बर | 14 नवम्बर |
प्रश्न : 3 – गागरोन किला कहाँ स्थित है?
(A) अलवर
(B) भरतपुर
(C) नागौर
(D) झालावाड़
Show Answer :-
(D) झालावाड़
व्याख्या : गागरोन किला झालावाड़ जिले में कालीसिंध और आहू नदियों के संगम पर बना है। ये जल दुर्ग है। बिना नींव के सीधे चट्टान पर बना होने के लिए भी इसे जाना जाता है।
वर्ष 2013 में ये “राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग” समूह के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – किशोर सागर जग मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) कोटा
(B) बारां
(C) बूंदी
(D) झालावाड़
Show Answer :-
(A) कोटा
व्याख्या : किशोर सागर जग मंदिर कोटा शहर के बीच बने कृत्रिम किशोर सागर तालाब के अंदर एक छोटे टापू पर बना महल है।
प्रश्न : 5 – प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 का आयोजन कब किया जा रहा है?
(A) 10 नवम्बर
(B) 10 दिसम्बर
(C) 25 सितम्बर
(D) 25 नवम्बर
Show Answer :-
(B) 10 दिसम्बर
व्याख्या : पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसम्बर 2025 को जयपुर के जेईसीसी (JECC) में हुआ था।
📌 सुजस: 14 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
- 39.36 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता के साथ राजस्थान सौर ऊर्जा में देश में पहले स्थान पर है, जबकि कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता में दूसरे स्थान पर है।
- पीएम-कुसुम योजना में किसानों के लिए 5.2 गीगावाट से अधिक क्षमता के संयंत्र लगाकर राजस्थान अग्रणी बना है।
- चंद्रभागा मेला चंद्रभागा नदी के नाम पर झालरापाटन में पूर्णिमा,कार्तिक माह (अक्टूबर-नवम्बर) में लगता है। इस मेले में बड़ा पशु मेला भी लगता है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (14 अक्टूबर 2026)
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-14-oct-2026/





