Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ Sujas Quiz-84 देखे। (14 मई 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz देखें : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – नीति आयोग द्वारा सराहे गए ‘पढ़ाई विद एआई’ कार्यक्रम का संचालन राजस्थान के किस जिले में विशेष रूप से किया गया ?
(A) टोंक
(B) जयपुर
(C) जोधपुर
(D) सीकर
Show Answer :-
(A) टोंक
व्याख्या : राजस्थान के टोंक जिले में स्कूली शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ‘पढ़ाई विद एआई’ (Padhai with AI) कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस अनूठी पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के माध्यम से बच्चों को कठिन विषय आसानी से समझाए जाते हैं। इस नवाचार की सराहना भारत सरकार के नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा भी की जा चुकी है।
प्रश्न : 2 – भारत सरकार द्वारा घोषित ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में कितनी राशि का प्रावधान किया गया है ?
(A) 500 करोड़ रुपये
(B) 1,000 करोड़ रुपये
(C) 5,000 करोड़ रुपये
(D) 10,000 करोड़ रुपये
Show Answer :-
(B) 1,000 करोड़ रुपये।
व्याख्या : ।
प्रश्न : 3 – राजस्थान के किस जिले में ‘महर्षि दयानंद सरस्वती’ और ‘श्री विद्यासागर जी महाराज’ दोनों के पेनोरमा का निर्माण करवाया जा रहा है ?
(A) जोधपुर
(B) बीकानेर
(C) अजमेर
(D) जयपुर
Show Answer :-
(C) अजमेर
व्याख्या :
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
(A) ग्लोबल हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवॉर्ड
(B) वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड-2026
(C) साउथ एशिया हेल्थ लीडरशिप अवॉर्ड
(D) नशामुक्त भारत अभियान सम्मान
Show Answer :-
(B) वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड-2026
व्याख्या : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवार्ड 2026’ (World No Tobacco Day Award 2026) से सम्मानित किया गया है
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक उपज’ के तहत भरतपुर जिले की उपज कौन सी है ?
(A) तिल
(B) शहद
(C) आलू
(D) संतरा
Show Answer :-
(B) शहद
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए बताए गए ‘ट्रिपल-एस (Triple-S) फैक्टर’ में कौन-कौन से तीन तत्व शामिल हैं ?
(A) सिलिका, स्किल, सोलर (Silica, Skill, Solar)
(B) सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन, स्पेस (Semiconductor, Silicon, Space)
(C) सप्लाई, सब्सिडी, सस्टेनेबिलिटी (Supply, Subsidy, Sustainability)
(D) सॉफ्टवेयर, स्किल, सिक्योरिटी (Software, Skill, Security)र
Show Answer :-
(A) सिलिका, स्किल, सोलर (Silica, Skill, Solar)।
व्याख्या :
प्रश्न : 7 – राजस्थान का पहला सेमीकंडक्टर क्लस्टर इसी माह (मई 2026) निम्नलिखित में से किस स्थान पर शुरू हुआ है ?
(A) कांकाणी (जोधपुर)
(B) नीमराणा (कोटपुतली-बहरोड़)
(C) भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा)
(D) सीतापुरा (जयपुर)
Show Answer :-
(C) भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा)।
व्याख्या : इटली के रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ (Agricola Medal) से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : 8 – वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों और जल योद्धाओं को जिला स्तर पर किस सम्मान से नवाजा जाएगा ?
(A) भगीरथ सम्मान
(B) राजस्थान जल रत्न
(C) गंगा संरक्षण पुरस्कार
(D) जल गौरव सम्मान
Show Answer :-
(D) जल गौरव सम्मान।
व्याख्या : ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ गंगा दशमी (25 मई) से शुरू होकर विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत नदियों, बांधों, तालाबों की साफ-सफाई (डी-सिल्टिंग), श्रमदान, स्वच्छता अभियान और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ‘जल चौपाल’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों और जल योद्धाओं को जिला स्तर पर जल गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रश्न : 9 – ‘हाल ही में राज्य मंत्रिमण्डल ने मैसर्स डालमिया सीमेंट को 3,047 करोड़ रुपये के निवेश से 3.6 मिलियन टन वार्षिक क्षमता वाला सीमेंट संयंत्र स्थापित करने हेतु किस जिले में भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है ?
(A) बाड़मेर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) जैसलमेर
Show Answer :-
(D) जैसलमेर।
व्याख्या : औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंत्रिमण्डल ने मैसर्स डालमिया सीमेंट को जैसलमेर जिले की रामगढ़ तहसील के ग्राम रामगढ़ में 121.42 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है।
प्रश्न : 10 – स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राजस्थान के कितने नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों (Solid Waste Processing Plants) की स्थापना के लिए ₹454 करोड़ के कार्यादेश जारी किए गए हैं ?
(A) 110 नगरीय निकाय
(B) 145 नगरीय निकाय
(C) 168 नगरीय निकाय
(D) 309 नगरीय निकाय
Show Answer :-
(C) 168 नगरीय निकाय .
व्याख्या : डूंगरपुर में स्वच्छता संदेश कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया गया। इसके तहत शहरों में कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत राज्य के 168 नगरीय निकायों में आधुनिक ‘ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्रों’ (Solid Waste Processing Plants) की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए कुल 454 करोड़ रुपये के कार्यादेश (Work Orders) जारी कर काम शुरू कर दिया गया है।