Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
📌 आज का SUJAS Quiz शुरू करने से पहले ये जरूर देखें :
➡️ Sujas Quiz-84 देखे। (14 मई 2026)
➡️ Daily Current Affairs Quiz देखें : 14 May 2026
प्रश्न : 1 – प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने और अनुकूल औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में कुल कितनी नई नीतियां लागू की गई हैं ?
विकल्प :
(A) 21 नीतियां
(B) 25 नीतियां
(C) 35 नीतियां
(D) 50 नीतियां
Show Answer :-
(C) 35 नीतियां ।
प्रश्न : 2 – प्रमुख विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई अभिनव पहल ‘राज उन्नति’ का पूर्ण रूप क्या है ?
विकल्प :
(A) राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर नेशनल एक्शन
(B) राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन
(C) राजस्थान अर्बन नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन
(D) राजस्थान यूनाइटेड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन
Show Answer :-
(B) राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन ।
व्याख्या : ‘राज उन्नति’ राज्य सरकार की एक आधुनिक डिजिटल पहल है । इसके माध्यम से सरकार की बड़ी विकास परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और बजटीय घोषणाओं की प्रगति पर सीधे नजर रखी जाती है।
प्रश्न : 3 – राजस्थान में स्टार्टअप संस्कृति को नई पहचान देने वाला और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला ‘आईस्टार्ट’ कार्यक्रम किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है ?
विकल्प :
(A) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
(B) कौशल एवं उद्यमिता विभाग
(C) सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग
(D) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
Show Answer :-
(C) सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (DoIT&C)।
व्याख्या : यह कार्यक्रम युवाओं में स्टार्टअप (नए बिजनेस) संस्कृति और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देता है। इसके तहत राज्य के नए बिजनेस आइडिया रखने वाले युवाओं को फंडिंग, तकनीकी सहायता, मेंटरशिप और ऑफिस स्पेस जैसी सुविधाएं दी जाती हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
👉 संबंधित टॉपिक पढ़ें :-
➡️ Rajasthan Flagship schemes – 2026
प्रश्न : 4 – राजस्थान में पशुपालकों को घर बैठे निःशुल्क पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कौनसी टोल-फ्री मोबाइल सेवा शुरू की गई है ?
विकल्प :
(A) 1962
(B) 108
(C) 104
(D) 1950
Show Answer :-
(A) 1962 ।
व्याख्या : पशुपालकों की मदद के लिए सरकार ने 1962 टोल-फ्री नंबर पर आधारित मोबाइल वेटरनरी सेवा शुरू की है .
प्रश्न : 5 – पंच गौरव योजना में ‘एक जिला एक उपज’ के तहत भीलवाड़ा जिले की उपज कौन सी है ?
विकल्प :
(A) मूंग
(B) गेहूं
(C) शहद
(D) आलू
Show Answer :-
(B) गेहूं।
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
🎯Extra MCQ (Add-On-Practice) :
प्रश्न : 6 –राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
विकल्प :
(A) युवाओं को राज्य स्तर पर सरकारी नौकरी देना
(B) वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना
(C) स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना
(D) ग्रामीण क्षेत्रों में नए खेल मैदानों का निर्माण करना
Show Answer :-
(B) वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना।
व्याख्या : । यह योजना उन खिलाड़ियों के लिए है जो केंद्र की टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम का लाभ नहीं ले रहे। इसमें 20% सीटें पैरा खिलाड़ियों के लिए आरक्षित की गयी है। साथ ही योजना के पारदर्शी संचालन एवं खिलाडियों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए ‘राजस्थान ओलम्पिक समिति’ और ‘राज्य प्रतिभा खोज एवं विकास समिति’ का गठन किया गया है।
प्रश्न : 7 – ‘स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम’ के तहत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को कितने रुपये तक का दुर्घटना एवं जीवन बीमा कवर दिया जा रहा है?
विकल्प :
(A) 10 लाख रुपये
(B) 15 लाख रुपये
(C) 25 लाख रुपये
(D) 50 लाख रुपये
Show Answer :-
(C) 25 लाख रुपये।
प्रश्न : 8 –जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अभियान का क्या नाम है, जिसकी गतिविधियाँ हाल ही में शुरू हुई हैं?
(A) जनसंख्या की अंतिम गणना
(B) डिजिटल परिवार पहचान
(C) मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
(D) आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण
Show Answer :-
(C) मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना।
व्याख्या : जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना एवं स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना है।स्वतंत्रता के बाद जनगणना का संचालन “जनगणना अधिनियम 1948” और “जनगणना नियम 1990” के तहत किया जाता है।
प्रश्न : 9 – ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026’ के तहत कुल कितने वरिष्ठजनों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा?
(A) 40 हजार
(B) 50 हजार
(C) 56 हजार
(D) 60 हजार
Show Answer :-
(C) 56 हजार ।
व्याख्या : इसमें 50 हजार रेल द्वारा और 6 हजार हवाई मार्ग द्वारा जाएंगे।
प्रश्न : 10 – वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अप्रैल 2026 में राजस्थान सरकार को कुल कितना राजस्व प्राप्त हुआ, ? जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.71% अधिक है?
(A) 10,235 करोड़ रुपये
(B) 12,500 करोड़ रुपये
(C) 11,235 करोड़ रुपये
(D) 9,845 करोड़ रुपये
Show Answer :-
(C) 11,235 करोड़ रुपये ।
व्याख्या : वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अप्रैल 2026 में राजस्थान सरकार को कुल 11,235 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले वर्ष अप्रैल-2025 की तुलना में 15.71 % अधिक है।