Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – हाल ही में राज्य सरकार द्वारा रक्षा उपकरणों और विमानों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कौन सी नीति लॉन्च की गई है?
विकल्प :
(A) राजस्थान रक्षा विनिर्माण नीति-2025
(B) राजस्थान सामरिक आत्मनिर्भरता नीति-2025
(C) मेक इन राजस्थान डिफेंस पॉलिसी-2026
(D) राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी-2026
Show Answer :-
(D) राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी-2026।
प्रश्न : 2 – राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी-2026 के तहत निवेशकों को कितने वर्षों तक ‘विद्युत शुल्क’ में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी?
विकल्प :
(A) 5 वर्ष
(B) 7 वर्ष
(C) 10 वर्ष
(D) 15 वर्ष
Show Answer :-
(B) 7 वर्ष।
प्रश्न : 3 – अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026 पर राज्य के किस स्थान पर ‘अटल वन’ का उद्घाटन किया गया?
विकल्प :
(A) शाहपुरा, जयपुर
(B) सांगानेर, जयपुर
(C) कुंभलगढ़, राजसमंद
(D) लक्ष्मणगढ़, सीकर
Show Answer :-
(A) शाहपुरा, जयपुर
प्रश्न : 4 – वन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार के लिए राजस्थान वन विभाग द्वारा कौन सा डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित किया जा रहा है?
विकल्प :
(A) ई-वन राजस्थान
(B) राज-फॉरेस्ट
(C) डिजीवन
(D) वन-मित्र पोर्टल
Show Answer :-
(C) डिजीवन।
प्रश्न : 5 – जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए राज्य के वन विभाग ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
विकल्प :
(A) रिको
(B) राजीविका
(C) नाबार्ड
(D) सिडबी
Show Answer :-
(B) राजीविका।