
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान के भिवाड़ी आईटीआई क्लस्टर के लिए ₹241 करोड़ की निवेश योजना को मंज़ूरी मिली है। राज्य में कुल 12 हब-स्पोक क्लस्टर प्रस्तावित हैं, जिनसे सरकारी आईटीआई में AI, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन जैसे नए कोर्स शुरू होंगे।
- पीएम-सेतु की राष्ट्रीय संचालन समिति (NSC) की बैठक (7 सितंबर 2026) में भिवाड़ी क्लस्टर की ₹241 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना (SIP) मंज़ूर हुई।
- हब आईटीआई : राजकीय आईटीआई भिवाड़ी
- स्पोक आईटीआई : अलवर, नीमराणा, तिजारा, किशनगढ़ बास
- एंकर इंडस्ट्री पार्टनर : एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (H.G. Infra Engineering Ltd)
राजस्थान में 12 हब-स्पोक क्लस्टर प्रस्तावित :
- भिवाड़ी के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा, बीकानेर, भीलवाड़ा, कोटपूतली, सीकर और पाली में क्लस्टर प्रस्तावित हैं।
- राज्य मे क्लस्टर प्रबंधन के लिए बनने वाले विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) मे एंकर इंडस्ट्री पार्टनर की हिस्सेदारी 51%, तथा केंद्र एवं राज्य की 24.5% एवं 24.5% रहेगी।
- राजस्थान मे इस योजना के तहत 32 से अधिक पाठ्यक्रमों मे प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
पीएम-सेतु योजना क्या है?
- पूरा नाम : Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs (उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन)
- प्रधानमंत्री ने 4 अक्टूबर 2025 को शुरू की।
- प्रकार : केंद्र प्रायोजित योजना
राशि और हिस्सेदारी :
- कुल ₹60,000 करोड़, 5 वर्ष के लिए।
- केंद्र ₹30,000 करोड़ (50%), राज्य ₹20,000 करोड़ (33%), उद्योग ₹10,000 करोड़ (17%)
- विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) का सह-वित्तपोषण।
हब-स्पोक मॉडल :
- देश के 1,000 सरकारी आईटीआई उन्नत होंगे : 200 हब और 800 स्पोक। हर हब से औसतन 4 स्पोक जुड़ेंगे।
- हब में आधुनिक ट्रेड, डिजिटल लर्निंग, इनक्यूबेशन व इनोवेशन सेंटर, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, उत्पादन इकाई और प्लेसमेंट सुविधा होगी। स्पोक का काम पहुँच बढ़ाना है।
- आईटीआई सरकार के स्वामित्व में रहेंगे, पर उद्योग (एंकर इंडस्ट्री पार्टनर) इन्हें चलाएगा।
- 5 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) उत्कृष्टता केंद्र बनेंगे।
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/pm-setu-yojana-rajasthan/
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/pm-setu-yojana-rajasthan/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें

