Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

Current Affairs : 01/10/2025

RamOctober 1, 2025 · 3 min read
Advertisement
In this article 7 sections ▾

Table of Contents

Rajasthan

वाटर विज़न – 2047 : राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस –

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से देश के वाटर विज़न – 2047 को लेकर ऑल इंडिया स्टेट मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 – 19 फरवरी 2025 को उदयपुर में किया जायेगा। इसमें निम्न बातों पर चर्चा की जाएगी – 

  • कम से कम जल स्रोतों से पानी का अधिकाधिक उपयोग एवं संरक्षण।
  • वर्ष 2047 तक जल प्रबंधन का विज़न। 
  • देश में नदियों को जोड़ने, जल स्वावलम्बन और अभी तक के अभियान। 

किसान रजिस्ट्री शिविर :

राज्य में एग्रीस्टैक योजना के तहत 5 फरवरी – 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 3 दिवसीय किसान रजिस्ट्री शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में प्रदेश के किसानो का डिजिटल डाटा बेस तैयार किया जायेगा। 

एग्रीस्टैक योजना :

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने केंद्र की महत्वाकांक्षी पहल एग्रीस्टैक योजना को फरवरी 2025 से सम्पूर्ण राज्य में लागु करने की घोषणा की थी । 

  • दिसंबर 2024 से इस योजना को सीकर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागु किया गया था। 
  •  2021 में केंद्र द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की शुरुआत के रूप में एग्रीस्टैक योजना प्रारम्भ की गयी थी। 
  • इसके तहत प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट फार्मर आईडी जारी की जाएगी जिसमे डिजिटल फॉर्मेट में क्रॉप सर्वे , फार्मर – रजिस्ट्री , भू – नक्शा आदि का व्यापक डेटाबेस तैयार किया जायेगा। 

National

संसद में 6 नई भाषाओं में अनुवाद की घोषणा :

भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा में 6 नई भाषाओं को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा स्पीकर ओम बिड़ला द्वारा की गयी, ये 6 भाषाएं निम्न है –

  1. बोडो 
  2. डोगरी 
  3. मैथिली
  4. मणिपुरी
  5. उर्दू 
  6. संस्कृत 

इससे पहले संसद में 10 भाषाओं में अनुवाद सेवा उपलब्ध थी। – हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया और तेलुगु।  

International

Advertisement

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 :

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 11 से 13 फरवरी 2025 तक दुबई में किया जा रहा है। 

  • संस्करण – 12वां 
  • थीम – भविष्य की सरकारों का निर्माण 
  • भारत की ओर से इसमें पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाग लिया। 

LWS-310 (लेज़र वार्निंग सिस्टम -310) ;

हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने स्वीडिश रक्षा कंपनी साब (Saab) के साथ LWS-310 के निर्माण के लिए MoU (समझौता ज्ञापन) किया है।

  • इसका उद्देश्य है ‘मेक इन इंडिया’ के तहत उन्नत लेज़र वार्निंग वार्निंग सिस्टम का निर्माण करना। 
  • LWS-310 एक उन्नत प्रणाली है जो लेज़र आधारित खतरों का बहुत कम समय में एवं सटीकता से पता लगा सकती है। 

अभ्यास एकुवेरिन :

भारतीय थल सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा दल के बीच सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का आयोजन किया जा रहा है। 

  • संस्करण – 13वां 
  • स्थान – मालदीव 
  • यह एक वार्षिक अभ्यास है जिसका आयोजन बारी – बारी से मालदीव में किया जाता है। 

Important Facts

  • हाल ही में आयोजित ऑस्ट्रेलिया ओपन के विजेता कौन रहे ? – जेनिक सिनर (इटली)
  • हाल ही चर्चा में रही वियाटीन-19 गाय कोनसी नस्ल की है ? – नेल्लोर नस्ल (यह आंध्रप्रदेश में पायी जाती है)
  • 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम 2025 का आयोजन कहाँ किया गया ? – नई दिल्ली में। 
  • इंडिया एनर्जी वीक 2025 का आयोजन नै दिल्ली में किसके द्वारा किआ गया ? – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय एवं भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ द्वारा 
Daily current affairs, right on your phoneJoin to get every new post and quiz
Join Telegram
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/01-10-2025/
Advertisement

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also

Scroll to Top