
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट 2026 का आयोजन किस शहर में हुआ?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) उदयपुर
(D) अजमेर
Show Answer :-
(B) जयपुर
व्याख्या : डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट (DUM) 2026 का आयोजन जयपुर, राजस्थान में किया गया।
आयोजन की तिथि: 27–28 अक्टूबर, 2026
आयोजन स्थल: होटल द ललित, जयपुर
आयोजक: इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (ISGF)
संस्करण: 10वाँ
मुख्य उद्देश्य: विद्युत वितरण क्षेत्र का आधुनिकीकरण, स्मार्ट ग्रिड, डिजिटलीकरण तथा ऊर्जा संक्रमण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना।
प्रश्न : 2 – राजस्थान की नर्मदा नहर परियोजना से मुख्यतः किन जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ मिल रहा है?
(A) जैसलमेर और बीकानेर
(B) जालोर और बाड़मेर
(C) जोधपुर और पाली
(D) नागौर और चूरू
Show Answer :-
(B) जालोर और बाड़मेर
व्याख्या : राजस्थान की नर्मदा नहर परियोजना से मुख्यतः जालोर और बाड़मेर जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 2.46 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था है। जल की बचत और कुशल उपयोग के लिए फव्वारा और बूंद-बूंद (Drip) सिंचाई पद्धति को अनिवार्य किया गया है।
बाड़मेर और जालौर के ऊंचे व दूरस्थ क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के लिए ‘सांचौर लिफ्ट कनाल’, ‘भादरिया लिफ्ट कनाल’ और ‘पनोरिया लिफ्ट कनाल’ लिफ्ट नहरें बनाई गई हैं।
प्रश्न : 3 – मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में आशा सहयोगिनियों के मासिक मानदेय में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई है?
(A) 5 प्रतिशत
(B) 10 प्रतिशत
(C) 12 प्रतिशत
(D) 15 प्रतिशत
Show Answer :-
(B) 10 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 अक्टूबर 2026 को आशा सहयोगिनियों के मासिक मानदेय में 10% की वृद्धि को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद मानदेय ₹4,959 से बढ़ाकर ₹5,455 प्रतिमाह कर दिया गया है। यानी ₹496 प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा।
प्रश्न : 4 – ‘प्रबल’ कार्यक्रम राजस्थान में किस योजना के तहत संचालित किया जा रहा है?
(A) समग्र शिक्षा अभियान
(B) पीएम पोषण योजना
(C) पीएम श्री योजना
(D) राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
Show Answer :-
(C) पीएम श्री योजना
व्याख्या : राजस्थान में ‘प्रबल’ (PRABAL — Program to Recognize Abilities and Build up Adaptive Life Skills of 21st Century) कार्यक्रम वर्ष 2026-27 में पीएम श्री योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना तथा उनमें 21वीं सदी के आवश्यक जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता, नागरिकता बोध, डिजिटल साक्षरता और रोजगारपरक दक्षताओं का विकास करना है।
लक्षित विद्यार्थी: यह कार्यक्रम राज्य के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों (Government Higher Secondary Schools) की कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है।
कौशल की श्रेणियां:
इसे मुख्य रूप से तीन भागों (कौशलों) में विभाजित किया गया है – स्किल फॉर लाइफ (Skill for Life), स्किल फॉर वर्क (Skill for Work), स्किल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (Skill for Sustainable Develpoment)
कार्यक्रम के चार प्रमुख स्तंभ:
21वीं सदी के कौशल, समग्र विकास, समावेशी वातावरण, सीखने के परिणाम
विशेष गतिविधि (राजस्थान युवा सभा): विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर चयनित छात्र अंत में राज्य स्तर पर राजस्थान विधानसभा, जयपुर में आयोजित होने वाली मॉक असेंबली ‘राजस्थान युवा सभा’ में हिस्सा लेते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हैं ।
कुल बजट: इस कार्यक्रम के लिए वर्ष 2026-27 में ₹2.80 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
प्रश्न : 5 – गांवों में युवाओं को ऑनलाइन कक्षाएं एवं ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कौन-से केंद्र खोले जा रहे हैं?
(A) अटल ज्ञान केंद्र
(B) जनसेवा ज्ञान केंद्र
(C) मुख्यमंत्री डिजिटल केंद्र
(D) ग्राम शिक्षा सदन
Show Answer :-
(A) अटल ज्ञान केंद्र
व्याख्या : राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केंद्र↗स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
प्रथम चरण में 2,052 केंद्र स्वीकृत।
द्वितीय चरण में 3,000 केंद्र स्थापित करने की योजना।
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-28-oct-2026/





