
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – बिरलोका किस जिले में है, जहां हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 170 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी जीएसएस स्थापित किया गया है?
(A) नागौर
(B) चूरू
(C) भीलवाड़ा
(D) जैसलमेर
Show Answer :-
(A) नागौर
व्याख्या : हाल ही में (अक्टूबर 2026 में) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के बिरलोका गांव (खींवसर तहसील) में करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है जो अत्याधुनिक स्काडा (SCADA) प्रणाली से लैस है।
प्रश्न : 2 – राजस्थान में ऐतिहासिक हवेलियों के लिए प्रसिद्ध शेखावाटी क्षेत्र किस स्थापत्य विशेषता के लिए जाना जाता है?
(A) भित्तिचित्र एवं चित्रित हवेलियाँ
(B) बौद्ध स्तूप
(C) द्रविड़ शैली के मंदिर
(D) गुफा चित्रकला
Show Answer :-
(A) भित्तिचित्र एवं चित्रित हवेलियाँ
व्याख्या :
प्रश्न : 3 – राजस्थान की कौन-सी परियोजना का संबंध माही नदी तंत्र से है?
(A) सोम-कमला-अम्बा परियोजना
(B) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
(C) चंबल परियोजना
(D) बीसलपुर परियोजना
Show Answer :-
(A) सोम-कमला-अम्बा परियोजना
व्याख्या :
सोम नदी माही की सहायक नदी है, और ये परियोजना डूंगरपुर जिले में सोम नदी पर है। इंदिरा गांधी नहर सतलुज-ब्यास से, चंबल परियोजना चंबल से और बीसलपुर बनास नदी से जुड़ी है।
प्रश्न : 4 – भारतीय वायुसेना का कौन-सा स्थापना दिवस जयपुर में मनाया गया?
(A) 92वां
(B) 93वां
(C) 94वां
(D) 95वां
Show Answer :-
(C) 94वां
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हाल ही (अक्टूबर 2026) में कौन-सा संस्करण प्रसारित हुआ?
(A) 137वां
(B) 138वां
(C) 139वां
(D) 140वां
Show Answer :-
(C) 139वां
व्याख्या :
📌 सुजस: 26 अक्टूबर 2026 के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
मिशन कर्मयोगी में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में कमेटी ऑफ़ सेक्रेट्रीज़ (सीओएस) की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि राज्य के 8 लाख 33 हज़ार से अधिक कार्मिक आई-गॉट (iGOT) कर्मयोगी प्लेटफ़ॉर्म पर जुड़ चुके हैं।
- प्रमुख राज्यों की केपीआई रैंकिंग में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है।
डीएमआईसी: जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (JPMIA)
- दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) के तहत पाली ज़िले के रोहट में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप बनाई जा रही है। इसे रिको (RIICO) विकसित कर रहा है।
- गैस: लगभग 4,000 वर्गमीटर भूमि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को CNG स्टेशन के लिए दी गई है।
जैसलमेर :
- जैसलमेर को ‘स्वर्ण नगरी (Golden City)’ कहते हैं। शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर वुड फ़ॉसिल पार्क (आकल) है, जहाँ थार मरुस्थल की 18 करोड़ वर्ष पुरानी भूगर्भीय घटनाओं के निशान मिलते हैं।
- जैसलमेर किला यानी सोनार किला सिर्फ़ पर्यटन स्थल नहीं है, इसके अंदर आज भी लोग रहते हैं।
- पर्यटन विभाग हर साल जनवरी-फ़रवरी में मरु महोत्सव (Desert Festival) मनाता है।
- मंदिर पैलेस का बादल महल पाँच मंज़िला है, और इसका ताज़िया टावर ताज़िये के आकार में मुस्लिम कारीगरों ने बनाया था।
- पटवों की हवेली जैसलमेर की सबसे बड़ी और सबसे बारीक नक्काशी वाली हवेलियों में से है। ये भी पाँच मंज़िला है।
स्रोत: सुजस बुलेटिन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (26 अक्टूबर 2026)
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-26-oct-2026/





