Rajasthan Current Affairs
www.rajasthancurrentaffairs.in · Telegram: t.me/CurrentAffairs_RJ

पीएम-सेतु योजना : भिवाड़ी क्लस्टर (राजस्थान) को ₹241 करोड़ | PM-SETU

Ramअक्टूबर 16, 2026 · 2 min read
Advertisement
पीएम-सेतु योजना: भिवाड़ी क्लस्टर (राजस्थान) को ₹241 करोड़

पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान के भिवाड़ी आईटीआई क्लस्टर के लिए ₹241 करोड़ की निवेश योजना को मंज़ूरी मिली है। राज्य में कुल 12 हब-स्पोक क्लस्टर प्रस्तावित हैं, जिनसे सरकारी आईटीआई में AI, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन जैसे नए कोर्स शुरू होंगे। 

  • पीएम-सेतु की राष्ट्रीय संचालन समिति (NSC) की बैठक (7 सितंबर 2026) में भिवाड़ी क्लस्टर की ₹241 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना (SIP) मंज़ूर हुई।
  • हब आईटीआई : राजकीय आईटीआई भिवाड़ी
  • स्पोक आईटीआई : अलवर, नीमराणा, तिजारा, किशनगढ़ बास
  • एंकर इंडस्ट्री पार्टनर : एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (H.G. Infra Engineering Ltd)

राजस्थान में 12 हब-स्पोक क्लस्टर प्रस्तावित :

  • भिवाड़ी के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा, बीकानेर, भीलवाड़ा, कोटपूतली, सीकर और पाली में क्लस्टर प्रस्तावित हैं।
  • राज्य मे क्लस्टर प्रबंधन के लिए बनने वाले विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) मे एंकर इंडस्ट्री पार्टनर की हिस्सेदारी 51%, तथा केंद्र एवं राज्य की 24.5% एवं 24.5% रहेगी।
  • राजस्थान मे इस योजना के तहत 32 से अधिक पाठ्यक्रमों मे प्रशिक्षण दिया जाएगा ।  
  • पूरा नाम : Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs (उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगार योग्यता परिवर्तन)
  • प्रधानमंत्री ने 4 अक्टूबर 2025 को शुरू की।
  • प्रकार : केंद्र प्रायोजित योजना

राशि और हिस्सेदारी :

  • कुल ₹60,000 करोड़, 5 वर्ष के लिए।
  • केंद्र ₹30,000 करोड़ (50%), राज्य ₹20,000 करोड़ (33%), उद्योग ₹10,000 करोड़ (17%)
  • विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) का सह-वित्तपोषण।

हब-स्पोक मॉडल :

  • देश के 1,000 सरकारी आईटीआई उन्नत होंगे : 200 हब और 800 स्पोक। हर हब से औसतन 4 स्पोक जुड़ेंगे।
  • हब में आधुनिक ट्रेड, डिजिटल लर्निंग, इनक्यूबेशन व इनोवेशन सेंटर, प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, उत्पादन इकाई और प्लेसमेंट सुविधा होगी। स्पोक का काम पहुँच बढ़ाना है।
  • आईटीआई सरकार के स्वामित्व में रहेंगे, पर उद्योग (एंकर इंडस्ट्री पार्टनर) इन्हें चलाएगा।
  • 5 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) उत्कृष्टता केंद्र बनेंगे।
For daily current affairs and quizzes, join our Telegram channel: https://t.me/CurrentAffairs_RJ
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/pm-setu-yojana-rajasthan/
इस पोस्ट को सेव करेंPDF डाउनलोड करें या दोस्तों को भेजें
Advertisement

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

© 2026 Rajasthan Current Affairs — केवल निजी अध्ययन के लिए • नवीनतम अपडेट: www.rajasthancurrentaffairs.in
रोज़ का Sujas Quiz और करंट अफेयर्स सबसे पहले पाएँ Telegram से जुड़ें
Scroll to Top