Daily Current Affairs Quiz

“प्रतिदिन की तरह आज भी हम आपके लिए लाए हैं Daily Current Affairs Quiz। इस क्विज में हाल ही की राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ राजस्थान सुजस से संबंधित प्रश्न शामिल हैं, जो RPSC, RAS, REET, सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
👉 इस क्विज को पूरा करने के बाद अपना स्कोर कमेंट में जरूर बताएं एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।🙏
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय
प्रश्न : 1 – भारत द्वारा मेज़बानी की गई ‘किंबर्ले प्रक्रिया बैठक 2026’ का केंद्रीय विषय (Theme) क्या था ?
विकल्प :
(A) “Digitalization of Diamond Trade”
(B) “Sustainable Mining and Green Future”
(C) “3Cs — Credibility, Compliance, and Consumer Confidence”
(D) “Fair Trade for African Artisanal Miners”
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) “3Cs — Credibility, Compliance, and Consumer Confidence”
व्याख्या :
चर्चा में क्यों ? भारत 11 से 14 मई 2026 तक मुंबई (जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर) में किंबर्ले प्रक्रिया (KP) अंतरसत्रीय बैठक की मेज़बानी कर रहा है। इसकी थीम : “3Cs” — Credibility (विश्वसनीयता), Compliance (अनुपालन), और Consumer Confidence (उपभोक्ता विश्वास) रखी गयी है। किंबर्ले प्रक्रिया (KP) कच्चे हीरों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए एक वैश्विक साझा पहल है जिसकी शुरुआत वर्ष 2000 में दक्षिण अफ्रीका के किंबर्ले शहर से हुई थी।
प्रश्न : 2 – मई 2026 में भारत के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विकल्प :
(A) लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि
(B) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
(C) एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी
(D) जनरल मनोज पांडे
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि
व्याख्या : भारत सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को देश का तीसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह 31 मई 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। CDS की नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा की जाती है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते है।
प्रश्न : 3 – प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. FDI के तहत विदेशी निवेशक को कंपनी के प्रबंधन और निर्णयों में वोटिंग अधिकार प्राप्त होते हैं।
2. FPI के माध्यम से निवेश करने पर वित्तीय पूंजी के साथ-साथ नई तकनीक और प्रबंधकीय कौशल का भी हस्तांतरण होता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
विकल्प :
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(A) केवल 1
कथन 1 सही है। कथन 2 गलत है क्योंकि केवल FDI में तकनीक और कौशल का हस्तांतरण होता है, FPI में केवल वित्तीय पूंजी (शेयर/बॉन्ड) का निवेश होता है। भारत में FDI दो रास्तों से आता है — स्वचालित मार्ग (Automatic Route) जहाँ सरकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती, और सरकारी मार्ग (Government Route) जहाँ संबंधित मंत्रालय से मंज़ूरी लेनी पड़ती है।
प्रश्न : 4 – रबींद्रनाथ टैगोर को किस वर्ष उनकी प्रसिद्ध साहित्यिक कृति ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था ?
विकल्प :
(A) 1911
(B) 1913
(C) 1915
(D) 1919
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) 1913
व्याख्या :
रबींद्रनाथ टैगोर 1913 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय और पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति बने थे। वर्ष 1915 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘नाइटहुड’ (Knighthood/सर) की उपाधि दी थी, जिसे उन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में लौटा दिया।
प्रश्न : 5 – राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए भारत का सबसे लंबा ‘एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर’ (फ्लाईओवर) कहाँ बनाया जा रहा है ?
विकल्प :
(A) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(B) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(C) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(D) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या : काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2026 में असम के नागांव में ₹6,957 करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर 34.45 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (फ्लाईओवर) बनाया जा रहा है, ताकि बाढ़ के समय जानवर सुरक्षित रूप से नीचे से कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों की ओर जा सकें.
प्रश्न : 6 – किसी देश का चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) निम्नलिखित में से किस स्थिति को दर्शाता है ?
विकल्प :
(A) सरकार का कुल व्यय उसके कुल राजस्व प्राप्तियों से अधिक है।
(B) देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है।
(C) देश के पूंजी खाते में विदेशी निवेश (FDI) शून्य हो गया है।
(D) देश द्वारा आयात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य, उसके निर्यात मूल्य से अधिक है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(D) देश द्वारा आयात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य, उसके निर्यात मूल्य से अधिक है
व्याख्या : CAD तब होता है जब कोई देश विदेशों से वस्तु और सेवाएँ खरीदने पर अधिक खर्च करता है और निर्यात से कम कमाता है।
प्रश्न : 7 – होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) निम्नलिखित में से किन दो जल निकायों (Water Bodies) को आपस में जोड़ता है ?
विकल्प :
(A) लाल सागर और अदन की खाड़ी
(B) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी
(C) ओमान की खाड़ी और अदन की खाड़ी
(D) फारस की खाड़ी और लाल सागर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(B) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी
व्याख्या : होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान (उत्तर) और ओमान/यूएई (दक्षिण) के बीच स्थित है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी/अरब सागर से जोड़ता है।
प्रश्न : 8 – ‘ला नीना’ (La Niña) और ‘अल नीनो’ (El Niño) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ला नीना की विशेषता विषुवतीय हिंद महासागर में असामान्य रूप से ठंडे समुद्री तापमान का होना है, जबकि अल नीनो प्रशांत महासागर से संबंधित है।
2. अल नीनो का भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जबकि ला नीना का भारतीय मानसून पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं (Incorrect) है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(C) 1 और 2 दोनों
व्याख्या : कथन 1 गलत है– ला नीना और अल नीनो दोनों ही उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की घटनाएं हैं, हिंद महासागर की नहीं।
अल नीनो भारतीय मानसून को कमजोर (प्रतिकूल प्रभाव) करता है, लेकिन ला नीना का भारतीय मानसून पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण भारत में औसत से अधिक और भारी वर्षा होती है।
📚 PYQ Corner :
प्रश्न : – निम्नांकित में से कौन, अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल नहीं थे ?
(Raj SI Exam – 05/04/2026)
विकल्प :
(A) हुकुम सिंह
(B) वसंत राव पाटिल ✅
(C) धनिकलाल मंडल
(D) बलिराम भगत
(E) अनुत्तरित प्रश्न
👉 आप भी Topic Wise PYQ देखना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
🔗 Topic Wise PYQ Collection
📊 अपना स्कोर और फीडबैक दें ! 🙏
👉 अगर आपको यह क्विज अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 क्या यह क्विज आपके लिए उपयोगी रही? YES/NO लिखें।
👉 ऐसी ही Daily Current Affairs Quiz के लिए जुड़े रहें।