प्रश्न : – राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCRPC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ? (Raj SI Exam – 06/04/2026)
(क) यह एक सांविधिक निकाय है।
(ख) यह ‘बाल मित्र राजस्थान’ की परिकल्पना के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
(ग) इसका प्रशासनिक विभाग महिला अधिकारिता विभाग है।
(घ) इसका गठन 23 फरवरी, 2010 को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 17 के अन्तर्गत किया गया।
कूट :
(1) केवल (क), (ख) एवं (ग) सही हैं।
(2) केवल (ख), (ग) एवं (घ) सही हैं।
(3) केवल (क), (ख) एवं (घ) सही हैं।
(4) केवल (क), (ग) एवं (घ) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(3) केवल (क), (ख) एवं (घ) सही हैं।
प्रश्न : – राजस्थान राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1999 की धारा 12(3) के तहत राजस्थान राज्य महिला आयोग की सिफारिशों पर राज्य सरकार को कितने समय के भीतर निर्णय करना होता है ? (Raj SI Exam – 06/04/2026)
(1) 3 माह
(2) 4 माह
(3) 5 माह
(4) 6 माह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(1) 3 माह
प्रश्न : – निम्नलिखित में से किस तारीख को राजस्थान में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं उनके लागू करने के लिए अलग से महिला अधिकारिता निदेशालय गठित किया गया था ? (Raj SI Exam – 05/04/2026)
(1) 18 जून, 2006
(2) 18 जून, 2007
(3) 18 जून, 2008
(4) 18 जून, 2009
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(2) 18 जून, 2007
प्रश्न : – राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार समिति में निम्नांकित में से कौन सदस्य नहीं होता है ? (Raj SI Exam – 06/04/2026)
(1) राज्य का मुख्यमंत्री
(2) राज्य विधानसभा का स्पीकर
(3) राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(4) राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(3) राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न : – राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लागू किए गए नवाचारों और उनके लागू होने के वर्ष का त्रुटिपूर्ण युग्म पहचानिए ? (Raj SI Exam – 05/04/2026)
(1) ऑनलाइन एप्लिकेशन – 2012
(2) माय एग्जाम माय ऑनलाइन रिव्यू एस (मेमोरी) – 2013
(3) ऑनलाइन आपत्तियां – 2014
(4) आगंतुक प्रबंधन प्रणाली – 2018
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(1) ऑनलाइन एप्लिकेशन – 2012
प्रश्न : – राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य के कार्यकाल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025
विकल्प :
(1) राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य छः वर्ष की अवधि के लिए या बासठ वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक पद धारण करता है।
(2) सदस्य अपने पद से हस्तलिखित त्यागपत्र, राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को संबोधित, दे सकता है।
(3) राज्य सरकार किसी भी सदस्य को, राजस्थान उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर उसके पद से बर्खास्त कर सकती है।
(4) राजस्थान लोकसेवा आयोग का सदस्य पाँच वर्ष की अवधि के लिए या पैंसठ वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक पद धारण करता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
(4)
प्रश्न : – राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग निम्नलिखित में से किन विषयों पर स्व-संज्ञान कार्यवाही कर सकता है ?
I. बलात श्रम
II. जोखिमपूर्ण रोजगार
III. पारिस्थितिकीय असंतुलन
IV. प्रदूषण से आसपास का वातावरण प्रभावित होना
सही उत्तर का चयन कीजिए : – Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025
विकल्प :
(1) केवल II, III एवं IV
(2) केवल I, II एवं III
(3) I, II, III एवं IV
(4) केवल I, II एवं IV
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer :-
प्रश्न : – राजस्थान की निम्नलिखित संस्थाओं पर विचार कीजिए :
I. राजस्थान लोकसेवा आयोग
II. राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
III. राज्य मानवाधिकार आयोग, राजस्थान
IV. राज्य वित्त आयोग, राजस्थान
V. लोकायुक्त
उपर्युक्त संस्थाओं में से संवैधानिक संस्थाएँ छाँटिए और सही उत्तर का चयन कीजिए ।
Assistant Professor Exam 2025 Date 07.12.2025
(1) I, II तथा III
(2) II, III तथा IV
(3) I, II तथा IV
(4) I, II तथा V
(5) अनुत्तरित प्रश्न