साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 : राजस्थान के जितेंद्र कुमार सोनी को सम्मान

Share this post :

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 – 24 भाषाओं में विजेताओं की घोषणा

11 मार्च 2026 को साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की। यह घोषणा नई दिल्ली में की गई। इस वर्ष 24 भारतीय भाषाओं में लेखकों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रत्येक विजेता को ₹1 लाख की पुरस्कार राशि, तांबे की पट्टिका तथा शॉल प्रदान किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 निम्न श्रेणियों में दिए गए है :-

  • 8 कविता
  • 4 उपन्यास
  • 6 कहानी
  • 2 निबंध
  • 1 आलोचना
  • 1 आत्मकथा
  • 2 संस्मरण

प्रमुख विजेता :- साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025

भाषा शीर्षक और शैली लेखक का नाम
असमिया करी खेबर साधु (उपन्यास) देवव्रत दास
बंगाली श्रेष्ठ कविता (कविता) प्रसून बंद्योपाध्याय
बोडो द्वंद्वी लामा म्वासे गाथोन (उपन्यास) सहिसुली ब्रह्मा
डोगरी ठाकुर सत्सयि (कविता, दोहे) खजूर सिंह ठाकुर
अंग्रेजी क्रिमसन स्प्रिंग (उपन्यास) नवतेज सरना
गुजराती भट्टखडकी (कविता) योगेश वैद्य
हिंदी जीते जी इलाहाबाद (संस्मरण) ममता कालिया
कन्नड़ दादा सीरिसु तांडे(लघु कहानियाँ) अमरेश नुगाडोनी
कश्मीरी नजदावनेकी पॉट अलाव (कविता) अली शैदा
कोंकणी कोंकणी काव्येम: रूपाणी अनी रूपकम (निबंध) हेनरी मेंडोंका
मैथिली धात्री पात सन गाम (संस्मरण) महेन्द्र
मलयालम मायामानुष्यर (उपन्यास) एन. प्रभाकरण
मणिपुरी कंगलमद्रीबा एफुत (लघु कथाएँ) हाओबम नलिनी
मराठी कल्याणील्य रेशा(आत्मकथा) राजू बाविस्कर
नेपाली नेपाली परम्परागत संस्कृति रा सभ्यता को डुकुटी (निबंध) प्रकाश भट्टराई
ओड़िया पादपुराण (काव्य) गिरिजाकुमार बलियार सिंह
पंजाबी सुरक्षा किट (कहानियाँ) जिंदर
राजस्थानी भरखमा (कहानियाँ) जितेंद्र कुमार सोनी
संस्कृत प्रस्थानचतुस्तये ब्रहमघोष: (कविता) महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास
संथाली मिड बिरना चेन्ने साओने इगान सागाई (लघु कथाएँ) सुमित्रा सोरेन
सिंधी वाघू (कहानियाँ) भगवान अटलानी
तमिल थमिज सिरुकाथैयिन थंडंगल (साहित्यिक आलोचना) सा तमिलसेलवन
तेलुगु अनिमेषा (कविता) नंदिनी सिद्धा रेड्डी
उर्दू सफ़र जारी है (कविता) प्रीतपाल सिंह बैताब

राजस्थान से संबंधित :-

राजस्थान के लेखक जितेंद्र कुमार सोनी को उनकी राजस्थानी कृति ‘भरखमा’ (कहानी संग्रह) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

लेखक परिचय –

  • नाम – जितेंद्र कुमार सोनी
  • जन्म – 29 नवम्बर 1981
  • मूल निवास – हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  • वर्तमान पद – जिला कलेक्टर, जयपुर
  • कुल प्रकाशित पुस्तकें – लगभग 15

लेखन क्षेत्र : 

  • राजस्थानी भाषा
  • हिन्दी भाषा

प्रमुख पुरस्कार/उपलब्धियां :- इस से पहले जितेंद्र कुमार सोनी को उनकी विभिन्न कृतियों के लिए  निम्न पुरस्कार मिल चुके है –

पुरस्कार – कृति 

  • युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार – रख्यार
  • सुधीन्द्र पुरस्कार – रंगमाल
  • अखिल भारतीय व्यास कथा पुरस्कार – भरखमा 
  • ‘भरखमा’ कहानी संग्रह पर फिल्म भी बनाई जा चुकी है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य : –

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार की स्थापना 1954 में हुई थी।
  • यह भारत का प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार है।
  • हर वर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • विजेताओं को ₹1 लाख, ताम्र पट्टिका और शॉल प्रदान किए जाते हैं।

Quiz

  1. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की घोषणा कब की गई
    (1) 10 मार्च 2026
    (2) 11 मार्च 2026
    (3) 12 मार्च 2026
    (4) 15 मार्च 2026

उत्तर – (2)

  1. साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेता को कितनी राशि दी जाती है
    (1) ₹50,000
    (2) ₹75,000
    (3) ₹1,00,000
    (4) ₹2,00,000

उत्तर – (3)

  1. ‘भरखमा’ किस लेखक की कृति है
    (1) ममता कालिया
    (2) नवतारा सहगल
    (3) जितेंद्र कुमार सोनी
    (4) अब्दुल समद बेदाब

उत्तर – (3)

  1. ‘Crimson Spring’ किस विधा की कृति है
    (1) कविता
    (2) उपन्यास
    (3) निबंध
    (4) संस्मरण

उत्तर – (2)

  1. ‘सफ़र जारी है’ किस भाषा की कविता है
    (1) हिंदी
    (2) राजस्थानी
    (3) उर्दू
    (4) पंजाबी

उत्तर – (3)

इस पोस्ट की PDF डाउनलोड करें
📄 Download PDF

ये भी पढ़े :-

Share this post :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top