- इनका जन्म 24 नवम्बर 1899 को जोबनेर (जयपुर ) में हुआ। ये 1921- 27 तक राज्य सेवा के अधिकारी रहे।
- इन्होने अपनी पुत्री शांता के नाम पर अक्टूबर 1935 में ‘शांताबाई शिक्षा कुटीर’ की स्थापना की, जिसे वर्तमान में “वनस्थली विद्यापीठ” के नाम से जाना जाता है।
- इनकी आत्म कथा ‘प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र’ है।
- 1940 में ये जयपुर प्रजामण्डल के अध्यक्ष बने। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हीरालाल शास्त्री एवं जयपुर के प्रधानमंत्री मिर्जा इस्माइल के बीच ‘जैंटलमैन एग्रीमेंट’ हुआ।
- हीरालाल शास्त्री राज्य के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री रहे, 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक। (शास्त्री राज्य के प्रथम प्रधानमंत्री भी बने क्योकि 26 जनवरी 1950 से पूर्व मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री पदनाम से जाना जाता था। )
- हीरालाल शास्त्री संविधान निर्माण के लिए गठित संविधान सभा के सदस्य (जयपुर से) रहे है।
- इनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरुआत की गयी।
- ये सवाई माधोपुर से एक बार सांसद भी रहे। (1957 – 1962)
- हीरालाल शास्त्री की पत्नी श्रीमती रतन शास्त्री थी, जिनको पद्मश्री एवं पद्मविभूषण दोनों से सम्मसनित किया जा चुका है।
Recent Posts
नवीन परिवारों को NFSA से लाभान्वित करना
June 18, 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना
June 14, 2025
June 14, 2025
June 14, 2025
June 14, 2025
June 14, 2025
June 12, 2025
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना – राजस्थान
June 11, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY – G)
June 10, 2025
खींचन एवं मेनार – राजस्थान के दो नए रामसर स्थल घोषित
June 6, 2025