
In this article 2 sections ▾
Daily Sujas Quiz
“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं देखभाल से संबंधित एएनसी का पूर्ण रूप क्या है?
(A) एनीमिया न्यूट्रिशन केयर
(B) एंटीनेटल केयर
(C) एडवांस्ड नर्सिंग केयर
(D) ऑल न्यूबॉर्न केयर
Show Answer :-
(B) एंटीनेटल केयर
व्याख्या : इसके अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला एवं गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की जांच, पोषण संबंधी सलाह, आवश्यक टीकाकरण तथा संभावित जटिलताओं की पहचान की जाती है।
प्रश्न : 2 – शेडनेट हाउस का उपयोग मुख्य रूप से किस उद्देश्य से किया जाता है?
(A) फसलों को नियंत्रित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करना
(B) खेतों में वर्षा जल का संग्रहण करना
(C) कृषि उपज का परिवहन करना
(D) खेतों की सिंचाई के लिए नहर बनाना
Show Answer :-
(A) फसलों को नियंत्रित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करना
व्याख्या :
शेडनेट हाउस का उपयोग मुख्य रूप से फसलों को अत्यधिक सूर्यप्रकाश, गर्मी और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से बचाकर अनुकूल वातावरण में खेती करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न : 3 – राजस्थान की प्रस्तावित ‘सूत्रा‘ परियोजना में कितने शहरी स्थानीय निकायों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है?
(A) 28
(B) 30
(C) 32
(D) 35
Show Answer :-
(C) 32
व्याख्या : SUTRA परियोजना की पूरी जानकारी के लिए Sujas Quiz 21/10/2026↗ के अन्य महत्वपूर्ण तथ्य पढ़ें।
प्रश्न : 4 – राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(A) पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना
(B) केवल कृषि भूमि का विस्तार करना
(C) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करना
(D) मत्स्य निर्यात पर कर लगाना
Show Answer :-
(A) पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना
व्याख्या :
प्रश्न : 5 – राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत किस पर्यटन स्थल का चयन किया गया है?
(A) रानी सती मंदिर
(B) लोहार्गल तीर्थ
(C) खेतड़ी महल
(D) मंडावा दुर्ग
Show Answer :-
(B) लोहार्गल तीर्थ
व्याख्या :
पंच गौरव योजना की पूरी जानकारी के लिए राजस्थान पंच गौरव योजना ↗ पढ़े।
- 900 प्रश्न • 11 विषय • 132 टॉपिक (RAS Pre 2015–2024)
- RAS Pre 2026 सिलेबस के क्रम में, टॉपिक-वाइज
- हर उत्तर RPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी से मिलाया हुआ
- क्लिक करने योग्य विषय-सूची, मोबाइल पर पढ़ें या प्रिंट करें
Read this article online: https://rajasthancurrentaffairs.in/daily-sujas-quiz-23-oct-2026/





