Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – राजस्थान के विद्युत निगमों की पावरलिफ्टिंग टीम ने 47वीं अखिल भारतीय विद्युत पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में कुल कितने पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप जीती है ?
विकल्प :
(A) 4 पदक
(B) 5 पदक
(C) 6 पदक
(D) 8 पदक
Show Answer :-
(C) 6 पदक।
47वीं अखिल भारतीय विद्युत पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में किया गया।
◆ इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 – 15 मार्च 2026 को किया गया।
प्रश्न : 2 – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम – वार्ड अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किस अवसर पर किया गया ?
विकल्प :
(A) गणगौर दिवस
(B) विश्व पर्यावरण दिवस
(C) हरियाली तीज
(D) राजस्थान दिवस
Show Answer :-
(D) राजस्थान दिवस।
◆ मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम – वार्ड अभियान’ का शुभारम्भ किया गया। इसका आयोजन 19 मार्च से 15 मई 2026 तक किया जायेगा।
◆ इसके तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डो के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जायेगा।
◆ अभियान का क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग एवं शहरी क्षेत्रों में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा किया जायेगा।
प्रश्न : 3 – राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कुल कितनी नई बसों को हरी झंडी दिखाई ?
विकल्प :
(A) 150 बसें
(B) 207 बसें
(C) 255 बसें
(D) 300 बसें
Show Answer :-
(B) 207 बसें
प्रश्न : 4 – राज्य में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने हाल ही में किसमें ‘वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ में नाम दर्ज कराया है ?
विकल्प :
(A) सर्वाधिक खाद्य नमूनों की जाँच में।
(B) फ़ूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण देने में।
(C) मिलावटखोरों पर सर्वाधिक जुर्माने में।
(D) नए फ़ूड लाइसेंस जारी करने में।
Show Answer :-
(B) फ़ूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण देने में।
प्रश्न : 5 – राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर द्वारा ‘राजपूताना की रियासतों के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के बहुमूल्य अभिलेख’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी कहाँ आयोजित की गई? ?
विकल्प :
(A) जवाहर कला केंद्र, जयपुर
(B) अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर
(C) सिटी पैलेस, उदयपुर
(D) मेहरानगढ़ किला, जोधपुर
Show Answer :-
(A) जवाहर कला केंद्र, जयपुर।