Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
Sujas Quiz :-
प्रश्न : 1 – वर्तमान राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए निर्धारित कुल रोजगार लक्ष्य क्या है ?
विकल्प :
(A) 5 लाख सरकारी, 5 लाख निजी
(B) 4 लाख सरकारी, 6 लाख निजी
(C) 2 लाख सरकारी, 8 लाख निजी
(D) 10 लाख सरकारी, 10 लाख निजी
Show Answer :-
(B) 4 लाख सरकारी, 6 लाख निजी |
प्रश्न : 2 – राज्य बजट 2026-27 की घोषणा के अनुसार कितने पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में नई आसीटी लैब खोली जाएगी ?
विकल्प :
(A) 25
(B) 100
(C) 75
(D) 50
Show Answer :-
(D) 50
प्रश्न : 3 –प्रवासी राजस्थानियों के लिए राज्य सरकार द्वारा किस नए विभाग का गठन किया गया है ?
विकल्प :
(A) प्रवासी राजस्थानी कल्याण विभाग
(B) डोमेस्टिक एवं ओवरसीज राजस्थानी अफेयर विभाग
(C) राजस्थान इंटरनेशनल डेस्क
(D) प्रवासी उद्यमी सहायता विभाग
Show Answer :-
(B) डोमेस्टिक एवं ओवरसीज राजस्थानी अफेयर विभाग
प्रश्न : 4 – हाल ही में किस वैश्विक ऑटोमोबाइल कंपनी ने राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए एमओयू किया है ?
विकल्प :
(A) टोयोटा
(B) हुंडई
(C) सुजुकी
(D) होंडा
Show Answer :-
(D) होंडा
हल ही में होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने राजस्थान में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (EV) के निर्माण के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। कंपनी अलवर जिले के टपूकड़ा संयंत्र में लगभग 1200 करोड़ के निवेश से अपनी पहली Electric SUV ‘0 Alpha’ (ओ अल्फा) का उत्पादन करेगी।
प्रश्न : 5 – 47वीं अखिल भारतीय विद्युत पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के किस जिले में किया गया ?
विकल्प :
(A) कोटा
(B) जयपुर
(C) जोधपुर
(D) बीकानेर
Show Answer :-
(A) कोटा
47वीं अखिल भारतीय विद्युत पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन 13 से 15 मार्च 2026 को राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा कोटा थर्मल के सामुदायिक भवन में किया गया।
इस प्रतियोगिता में राज्य की विद्युत निगमों की टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य (कुल – 6) पदकों सहित टीम चैंपियनशिप जीती।