Table of Contents
Rajasthan
लाडो प्रोत्साहन योजना :
लाडो प्रोत्साहन योजना ‘राजश्री योजना’ के स्थान पर चलाई गयी है। इसके अंतर्गत 01 अगस्त 2024 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को कुल 100000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिए क्लिक करें – लाडो प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना :
शुरुआत – 14 दिसंबर 2024 (महिला सम्मेलन उदयपुर से )
विभाग – महिला एवं बाल विकास विभाग
प्रावधान –
- राज्य के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाना ।
- 3 -6 वर्ष के बच्चे पात्र।
- प्रत्येक बच्चे को 100 ml दूध दिया जायेगा।
- इसके लिए मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार के दिन निर्धारित किये गये है।
मनीष शर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त :
राष्ट्रपति द्वारा अधिवक्ता मनीष शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है। श्री शर्मा को वकील के रूप में 31 साल का अनुभव है।
- मनीष शर्मा की नियुक्ति के साथ अब उच्च न्यायालय में 34 न्यायाधीश हो गए है।
- राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में न्यायाधीशों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या संख्या 50 है।
- श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश है।
- राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में तीन महिला न्यायाधीश है –
- रेखा बोराणा
- नूपुर भाटी
- शुभा मेहता
|
राजस्थान में तीन स्थानों पर 5G लैब स्थापित :
हाल ही में केंद्र सरकार के दूर संचार विभाग द्वारा देश में 5G से जुड़े अनुसन्धान कार्यो को बढ़ावा देने के लिए देश में 100 स्थानों पर 5G लैब स्थापित की गयी है। जिनमे से राज्य को तीन लैब मिली है, ये निम्न है –
- MBM University – Jodhpur
- IIT – Jodhpur
- MNIT -Jaipur
Important Facts :
- हाल ही चर्चा में रही मादा बाघिन RBT – 103 का संबंध किस वन्यजीव अभ्यारण्य से है ? – रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व
National
ISRO द्वारा 10 टन क्षमता के वर्टिकल प्रणोदक मिक्सर का विकास :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) द्वारा स्वेदशी विकास की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए ठोस राकेट मोटरों के लिए 10 क्षमता का वर्टिकल प्रणोदक मिक्सर विकसित किया है।
- यह उच्च क्षमता वाला मिक्सर भारी ठोस मोटर उत्पादन के लिए उत्पादकता, गुणवत्ता एवं थ्रूपुट बढ़ाने में सक्षम होगा।
- इसे बैंगलोर स्थित मैसर्स सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट और इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) द्वारा सयुंक्त रूप से विकसित किया गया है।
38 वें राष्ट्रीय खेल :
भारत में 38वें राष्ट्रीय खेलो का आयोजन 28 जनवरी – 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किये गए।
- मोटो – संकल्प से शिखर तक
- लोगो एवं शुभंकर – मौली (हिमालयी मोनाल)
- इनमे कुल 35 खेल शामिल थे एवं 37 टीमों ने भाग लिया।
- पहले स्थान पर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड रहा, जिसने 68 स्वर्ण, 26 सिल्वर एवं 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 121 पदक जीते, एवं राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी अपने नाम की।
- 39वें राष्ट्रिय खेलों का आयोजन 2027 में मेघालय में किया जायेगा।
Rank | State | Gold | Silver | Bronze | Total |
1 | Service | 68 | 26 | 27 | 121 |
2 | Maharashtra | 54 | 71 | 76 | 201 |
3 | Haryana | 48 | 47 | 58 | 153 |
15 | Rajasthan | 9 | 11 | 23 | 43 |
38वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान : –
राजस्थान इन खेलों में कुल 43 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा। जिनमे 9 स्वर्ण, 11 सिल्वर और 23 कांस्य पदक है।
राजस्थान ने सबसे ज्यादा पदक 12 वुशु प्रतियोगिता में जीते। जिनमे स्वर्ण 4, रजत 1 एवं 7 कांस्य पदक है।
SR | Sports | Gold | Winner |
1 | Wushu | 4 |
|
2 | Shooting | 1 | अनंतजीत सिंह |
3 | Kabaddi | 1 | – |
4 | Archery | 1 | रजत चौहान |
5 | Weightlifting | 1 | हरचरण सिंह |
6 | Canoeing & Kayaking | 1 | प्रद्युम्ना सिंह |
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन :
भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागु करने की घोषणा की, इसके साथ ही अब तक मणिपुर में 11 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। इससे पहले मणिपुर में आखिरी बार 2001 – 02 में यह शासन लगा था।
- मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा है, जिसके मुख्यमंत्री ने 09 फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
राष्ट्रपति शासन के बारे में –
ये भी पढ़े : – राजस्थान में राष्ट्रपति शासन |
International
जलवायु जोखिम सूचकांक/Climate Risk Index - 2025
हाल ही में पर्यावरण थिंक टैंक “जर्मनवॉच” द्वारा वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक रिपोर्ट 2025 जारी की गयी। भारत के संबंध में इसके आकड़े निम्न है –
- दीर्घ कालीन (1993 – 2022) तक की अवधि में भारत, चरम मौसम की घटनाओं के कारण सबसे अधिक प्रभावित देशो में 6वें स्थान पर रहा।
- इसमें 1st स्थान पर Dominica एवं 2nd स्थान पर China रहा।
- अल्पकालीन अवधि (वर्ष 2022) की रैंकिंग में भारत का स्थान 49 वां रहा, जबकि 2019 में भारत की यह रँकिंग 7वीं थी।
भ्रष्टाचार बोध सूचकांक(CPI) 2024 :
हाल ही में अंतराष्ट्रीय गैर – सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI) – 2024 जारी किया –
- भारत की रैंक इसमें 96 रही, जबकि CPI-2023 में भारत 93वें स्थान पर था।
- CPI – 2024 में डेनमार्क सबसे कम भ्रष्टाचार के साथ शीर्ष पर रहा।
- भारत के पड़ोसी दशो की रैंक –
- चीन – 76
- श्रीलंका – 121
- पाकिस्तान – 135
- बांग्लादेश – 149
Important Facts
- हाल ही में ब्रिटेन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को कोनसी उपाधि प्रदान की गयी है ? – नाइटहुड
- हाल ही में विश्व आर्थिक मंच की वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक का आयोजन कहाँ हुआ ? – दावोस (स्विट्जरलैंड)