राजस्थान उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीश नियुक्त

हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी है इसके साथ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 34 हो जाएगी, जबकि कुल स्वीकृत पदो की संख्या  50 है। नए न्यायाधीशों के नाम निम्न है –

  1. चंद्र शेखर शर्मा 
  2. प्रमिल कुमार माथुर 
  3. चंद्र प्रकाश श्रीमाली 

उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति :

संविधान के अनुच्छेद 217 (1) में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान है। 

  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा कोलेजियम की सिफारिश पर, संबंधित राज्यपाल के परामर्श से की जाती है। 
  • अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में संबंधित राज्य के मुख्य न्यायाधीश से भी परामर्श किया जाता है।
  • उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृति की आयु 62 वर्ष है। (15 वें संविधान संशोधन 1963 के तहत न्यायाधीशों की सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गयी )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

Scroll to Top