Daily Sujas Quiz

“राजस्थान सरकार की आधिकारिक पत्रिका ‘सुजस’ में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रश्नोत्तरी (MCQ) प्रकाशित की जाती है। यह प्रश्नोत्तरी उसी दैनिक श्रृंखला से संकलित है, साथ ही ‘सुजस पत्रिका’ में दी गई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इस पोस्ट में शामिल की गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सम्पूर्ण एवं विश्वसनीय अध्ययन सामग्री प्राप्त हो सके।”
यह क्विज RPSC, CET, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। रोजाना ऐसे ही अपडेटेड प्रश्न पढ़कर अपनी तयारी मजबूत करें।
🔹Sujas Quiz (स्रोत : राजस्थान सुजस) :-
प्रश्न : 1 – 21 मार्च को मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026 की मुख्य थीम क्या थी ?
विकल्प :
(A) वन और जल संरक्षण
(B) वन्य जीव सुरक्षा और हम
(C) हरा और खुशहाल विश्व
(D) वन एवं अर्थव्यवस्था
Show Answer :-
(D) वन एवं अर्थव्यवस्था।
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस प्रति वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। पहली बार इसे 2013 में मनाया गया था।
प्रश्न : 2 – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 30 मार्च के स्थान पर ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा’ को राजस्थान दिवस मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत किस वर्ष की ?
विकल्प :
(A) वर्ष 2023
(B) वर्ष 2024
(C) वर्ष 2025
(D) वर्ष 2026
Show Answer :-
(C) वर्ष 2025।
प्रश्न : 3 – 16 मार्च 2026 को ‘राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस’ का राज्य स्तरीय आयोजन कहाँ किया गया?
विकल्प :
(A) मानगढ़ धाम, बाँसवाड़ा
(B) बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर
(C) प्रतापगढ़
(D) सिरोही
Show Answer :-
(B) बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर।
बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में सोम, माही एवं जाखम नदियों के संगम पर स्थित एक प्रसिद्ध धाम है। इसे आदिवासियों का कुम्भ कहा जाता है।
यह संत मावजी की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। माघ शुक्ल पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगता है।
प्रश्न : 4 – राजस्थान युवा शक्ति दिवस (17 मार्च 2026) के अवसर पर राज्य सरकार ने कितने स्टार्टअप को ‘वायबिलिटी गैप फंड’ का वितरण किया?
विकल्प :
(A) 250 स्टार्टअप्स
(B) 720 स्टार्टअप्स
(C) 500 स्टार्टअप्स
(D) 403 स्टार्टअप्स
Show Answer :-
(D) 403 स्टार्टअप्स।
प्रश्न : 5 – 18 मार्च 2026 को आयोजित ‘उद्यमी संवाद समारोह’ में मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी नीति का अनावरण नहीं किया गया ?
विकल्प :
(A) इंडस्ट्रियल पार्क प्रोत्साहन पॉलिसी
(B) राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी
(C) राजस्थान स्टील पॉलिसी
(D) राजस्थान ईको-टूरिज्म पॉलिसी
Show Answer :-
(D) राजस्थान ईको-टूरिज्म पॉलिसी।